September 23, 2026

Brahmasarovar Dead Body Found: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, नाक और कान से बह रहा था खून

0
Brahmasarovar Dead Body Found: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, नाक और कान से बह रहा था खून

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, नाक और कान से बह रहा था खून

Brahmasarovar Dead Body Found: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर स्थित उर्वशी घाट (Brahmasarovar Urvashi Ghat) पर सोमवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में तैरता मिला। सरोवर के पानी में शव देखते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस (Kurukshetra police) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को दी गई, जिसके बाद राहत और जांच टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची।

शरीर पर मिले चोट के निशान, नाक और कान से बह रहा था खून

एसडीआरएफ के एएसआई राजेश कुमार की देखरेख में गोताखोरों की टीम ने मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव की स्थिति को देखकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के आसपास आंकी गई है और शरीर पर केवल अंडरगारमेंट्स ही मौजूद थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के नाक और कान से खून बह रहा था। इस वजह से मामला केवल डूबने तक सीमित न रहकर किसी अनहोनी या आपराधिक वारदात की ओर भी इशारा कर रहा है।

डूबने से मौत या हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शुरुआती पूछताछ में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था या फिर किसी घटना का शिकार होने के बाद शव को सरोवर में फेंका गया है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, पहचान में जुटी टीम

घटना की तह तक पहुंचने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मसरोवर पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक सरोवर परिसर में कब और किसके साथ आया था। इसके साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान किया जा रहा है, जिससे मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।

यह भी पढ़ें– चढ़ूनी का बड़ा ऐलान, आज 11 बजे बंद होगा NH-44, जीटी रोड पर लगेगा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed