Breaking News
Jind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानितJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

Kurukshetra Railway Track Body: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला किसान वीरेंद्र का शव, 10 कदम दूर मिला टूटा मोबाइल

Kurukshetra Railway Track Body: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला किसान वीरेंद्र का शव, 10 कदम दूर मिला टूटा मोबाइल

रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला किसान वीरेंद्र का शव, 10 कदम दूर मिला टूटा मोबाइल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Railway Track Body: कुरुक्षेत्र जिले में पिंडारसी और पबनावा रेलवे स्टेशनों के बीच पिहोवा रोड ब्रांच पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मुंह के बल पड़ा मिला। मृतक की पहचान बारना गांव के रहने वाले 29 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है। आगामी 30 नवंबर को वीरेंद्र का जन्मदिन आने वाला था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया और खुशियों की जगह चीख-पुकार ने ले ली।

वीरेंद्र खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। लगभग 15 वर्ष पूर्व उसके पिता धर्म सिंह का साया भी सिर से उठ गया था। घर में वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था और अपने पीछे 2 साल की मासूम बेटी, पत्नी संगीता और बुजुर्ग मां किताबो देवी को छोड़ गया है।

विज्ञापन

10 कदम दूर मिला टूटना मोबाइल, ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका

जीआरपी (GRP) कुरुक्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, कल दोपहर के बाद किलोमीटर नंबर 69/06-07 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दृश्य बेहद भयानक था; युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, उसकी दाहिनी आंख बाहर निकली हुई थी और एक टांग भी बुरी तरह टूटी हुई थी।

पुलिस ने जब बारीकी से आसपास की जांच की, तो शव से करीब 10 कदम की दूरी पर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसी मोबाइल के जरिए पुलिस ने सुराग जुटाते हुए मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के शवगृह भिजवाया।

चाचा ने की पहचान, परिजनों ने किसी भी रंजिश से किया इनकार

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बारना निवासी रामफल ने मृतक की पहचान अपने भतीजे वीरेंद्र के रूप में की। चाचा रामफल ने बताया कि वीरेंद्र घर से किसी निजी काम के सिलसिले में निकला था और संभवतः ट्रैक पार करते या वहां से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीरेंद्र का गांव या बाहर किसी के साथ न तो कोई लड़ाई-झगड़ा था और न ही पैसे के लेन-देन को लेकर कोई विवाद।

कुरुक्षेत्र जीआरपी ने रामफल के बयानों के आधार पर फिलहाल इत्तेफाकिया हादसे (Accidental Case) की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, हालांकि शुरुआती जांच में मामला ट्रेन से टकराने का ही प्रतीत हो रहा है।

यह भी देखें –  हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक, जानिए अगले 4 दिनों के मौसम का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।