September 27, 2026

BSF Punjab Border Pistol Recovery : खालड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने खेत से चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए

0
BSF Punjab Border Pistol Recovery : खालड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने खेत से चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए

खालड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने खेत से चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए

BSF Punjab Border Pistol Recovery : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन जिले के खालड़ा बैरियर इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की है। बीती देर रात गश्त के दौरान गांव दोदे के खेतों से 30 बोर का चीन निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह असलहा सीमा पार पाकिस्तान से किसी स्थानीय तस्कर या असामाजिक तत्व के लिए भेजा गया था।

सुरक्षा बलों की चौकसी से हथियारों की यह अवैध खेप किसी संदिग्ध के हाथों में पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई के बाद सीमा से लगे पूरे पट्टी और खालड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और नाकेबंदी बढ़ा दी गई है।

गांव दोदे के खेतों में गश्त के दौरान मिला संदिग्ध पैकेट

थाना खालड़ा के एएसआई सुखविंदर सिंह ने मामले का ब्योरा देते हुए बताया कि देर रात बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर कृपा शंकर मोहन लाल की अगुआई में खालड़ा बैरियर बटालियन और पुलिस टीम गांव दोदे के सीमावर्ती खेतों में नियमित गश्त पर थी। गश्त के दौरान जवानों को खेत की मिट्टी में पीले रंग की टेप से लिपटा हुआ एक लावारिस पैकेट दिखाई दिया।

संदेह होने पर जवानों ने पैकेट को खोला और जांच की, तो उसमें से 30 बोर की मेड-इन-चाइना पिस्तौल, मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अधिकारियों ने बरामद हथियार और कारतूस कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर थाना खालड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आर्म्स एक्ट में जांच शुरू

खालड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदम नंबर 262 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज कर पूरे नेटवर्क की छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई सुखविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस अब इस बात की कड़ियों को जोड़ रही है कि यह असलहा सीमा पार से किस तस्कर के जरिए मंगवाया गया था।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन या घुसपैठ के जरिए इसे भारतीय सीमा में गिराया गया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े स्थानीय कड़ियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

सीमा पार से हथियार तस्करी पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर

तरनतारन और पट्टी का सीमावर्ती इलाका पाकिस्तान की तरफ से होने वाली अवैध तस्करी के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। हाल के दिनों में बीएसएफ ने सीमा सुरक्षा ग्रिड को और अधिक मजबूत किया है, जिसके चलते हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी लगातार हो रही है।

स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को भी हिदायत दी गई है कि खेतों में कोई भी संदिग्ध पैकेट या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत पास की बीएसएफ चौकी या पुलिस थाने को सूचित करें। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

Amarjit Chawla SGPC Rape Case : रेप के आरोपी पूर्व SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के Ludhiana आवास पर पुलिस रेड

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed