Breaking News
Yamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासाNuh News: मेवात के लाल की बड़ी कामयाबी, मजदूर के बेटे नाजिम खान बने ADA, गांव में भव्य स्वागतपंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन, पानी के मुद्दे पर पेश होंगे 5 प्रस्तावAmritsar murder case: अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से लौटते समय हमलाKartik Maas Wishes: कार्तिक मास आज से शुरू, श्रीहरि की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें ये 5 भक्तिमय शुभकामना संदेशYamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासाNuh News: मेवात के लाल की बड़ी कामयाबी, मजदूर के बेटे नाजिम खान बने ADA, गांव में भव्य स्वागतपंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन, पानी के मुद्दे पर पेश होंगे 5 प्रस्तावAmritsar murder case: अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से लौटते समय हमलाKartik Maas Wishes: कार्तिक मास आज से शुरू, श्रीहरि की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें ये 5 भक्तिमय शुभकामना संदेश

नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है नगर निगम चुनाव का एलान, मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि आज

Chandigarh MC Election नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है नगर निगम चुनाव का एलान, मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि आज

चंडीगढ़ के 35 वार्डों में चुनाव की तैयारी तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

Chandigarh MC Election: दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग 15 नवंबर के आसपास चुनावी शेड्यूल घोषित कर सकता है। शेड्यूल जारी होते ही शहर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान व मतगणना की तारीखें तय होंगी। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। चुनाव दिसंबर के तीसरे सप्ताह में 20 से 24 दिसंबर के बीच हो सकते हैं। वर्ष 2021 में चुनाव 24 दिसंबर को हुए थे। नगर निगम का वर्तमान कार्यकाल 7 जनवरी 2027 को समाप्त हो रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने शहर के सभी 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है। इस पर सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का मंगलवार को अंतिम दिन है। आम जनता और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार शाम पांच बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में लिखित रूप से अपनी आपत्तियां और सुझाव जमा करवा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट को नगर निगम के सभी 35 वार्डों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला मजिस्ट्रेट चुनाव की तैयारियों और संचालन से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

नगर निगम चुनाव की आहट के साथ शहर में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव आयोग ने वार्ड नंबर एक से 35 तक के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी की है।  मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची के उस हिस्से के आधार पर तैयार की गई है, जो नगर निगम के संबंधित वार्डों में आता है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इसी सूची को नगर निगम चुनाव की तैयारियों का आधार बनाया गया है। एसआईआर के बाद शहर में करीब 4.60 लाख मतदाता हैं। सभी 35 वार्डों में इसी मतदाता सूची के आधार पर मतदान की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 22 और 23 के तहत 22 सितंबर 2026 के बाद भी जो संशोधन या नए नाम जोड़े गए हैं अथवा जोड़े जाएंगे, वे भी संबंधित वार्ड की वोटर लिस्ट का हिस्सा माने जाएंगे। यह प्रक्रिया चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

चुनाव संचालन के लिए अधिकारी हो चुके हैं नियुक्त

नगर निगम चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. विजय देव ने नौ रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और 20 असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) नियुक्त किए हैं। इसके अलावा तीन आरओ और चार एआरओ को रिजर्व रखा गया है। नियुक्त अधिकारियों में चार पीसीएस, तीन एचसीएस और दो दानिक्स अधिकारी शामिल हैं। ये सभी चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं। चुनावी शेड्यूल जारी होने के बाद ये अधिकारी नामांकन से लेकर मतदान प्रक्रिया के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

Click Here👉 चंडीगढ़ से जुड़ी बाकी खबरें जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।