Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा व संजय टंडन ने की गली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी लॉन्च, 17 अप्रैल से चौथे एडिशन का आगाज

VVinita Kohli
Chandigarh News: डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा व संजय टंडन ने की गली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी लॉन्च, 17 अप्रैल से चौथे एडिशन का आगाज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में वीरवार को ‘ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट’ के चौथे एडिशन की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए), प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी रही। जर्सी का अनावरण चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा (आईपीएस) और गली क्रिकेट टूर्नामेंट के चेयरमैन एवं बीसीसीआई (डब्ल्यूपीएल) गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन ने संयुक्त रूप से किया। उनके साथ आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार, डीआईजी राजीव रंजन सिंह, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी सुमेर प्रताप, एसपी मुख्यालय मंजित श्योराण (आईपीएस) और एसपी सिटी के.एम. प्रियंका सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम है। साथ ही इसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना भी है। नई जर्सी में आकर्षक और ऊर्जावान डिजाइन के साथ “बल्ला घुमाओ, नशा भगाओ” का संदेश प्रमुखता से उकेरा गया है, जो खेल के जरिए सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 17 अप्रैल 2026 को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट अब शहर के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल हो चुका है। इसे नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन का सहयोग प्राप्त है। इस मौके पर संजय टंडन ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल नहीं, बल्कि एकता, टीम भावना और क्रिकेट के प्रति लोगों के जुनून का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हर साल मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद से आयोजक उत्साहित हैं और इस बार भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर रीतिंदर सोढ़ी, डीएसपी विकास श्योकंद, रविंदर सिंह बिल, सारांश टंडन, यूटीसीए के सचिव हरि सिंह खुराना सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।