Breaking News
Narnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूलाNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूला

Chandigarh News: दो एनडीपीएस मामलों में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियों से 26 ग्राम हेरोइन बरामद

VVinita Kohli
Chandigarh News: दो एनडीपीएस मामलों में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियों से 26 ग्राम हेरोइन बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 26.1 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पहले मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 8:40 बजे टीम जब एनआईसी पार्क, मनीमाजरा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। 

शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 14.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय यादव (30), निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। दूसरे मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 19 अप्रैल को बस स्टॉप के पास गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में रोका। 

तलाशी लेने पर उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सचिन (26), निवासी स्मॉल फ्लैट्स, धनास के रूप में हुई है। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।