Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chadigarh News: स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम, 55 नए वाहनों के साथ चंडीगढ़ पुलिस हुई और मजबूत

VVinita Kohli
Chadigarh News: स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम, 55 नए वाहनों के साथ चंडीगढ़ पुलिस हुई और मजबूत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। “गार्डियंस ऑफ द रोड” थीम के तहत सोमवार को पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 से 55 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा गया। इन वाहनों के शामिल होने से न सिर्फ पेट्रोलिंग मजबूत होगी, बल्कि इमरजेंसी कॉल पर पुलिस का रिस्पांस टाइम भी पहले से तेज होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद (आईएएस) ने वाहनों को फ्लैग-ऑफ किया। उनके साथ गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ (आईएएस) और पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार (आईपीएस) भी मौजूद रहे। इसके अलावा डीआईजी राजीव रंजन सिंह, एसएसपी (सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, आईपीएस अधिकारी मनजीत श्योराण, गीतांजलि खंडेवाल, केएम प्रियंका और अनुराग दरू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक और सुरक्षा चुनौतियों के बीच आधुनिक संसाधनों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि तेज और प्रभावी पुलिसिंग ही आम नागरिक में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करती है। चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह फ्लीट खास तौर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राइम कंट्रोल और इमरजेंसी हैंडलिंग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आने वाले समय में इसका सीधा फायदा आम लोगों को बेहतर और तेज पुलिस सेवाओं के रूप में मिलेगा। इस पहल को शहर में “स्मार्ट पुलिसिंग” की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है, जहां टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी के जरिए पुलिस की मौजूदगी को ज्यादा असरदार बनाया जा रहा है।

रिकवरी और प्रिजन वैन संभालेंगी विशेष ऑपरेशन

नई फ्लीट में 25 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, 5 रॉयल एनफील्ड बुलेट, 20 होंडा एक्टिवा स्कूटर, 2 प्रिजन वैन, 2 अंडर-लिफ्ट रिकवरी वैन और 1 प्लेटफॉर्म रिकवरी वाहन शामिल हैं। खास बात यह है कि ये वाहन अलग-अलग पुलिस जरूरतों को ध्यान में रखकर शामिल किए गए हैं। जहां बाइक और स्कूटर तंग गलियों और ट्रैफिक में तेजी से पहुंचने में मदद करेंगे, वहीं रिकवरी वैन और प्रिजन वैन विशेष ऑपरेशन को सपोर्ट करेंगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।