August 12, 2026

Charkhi Dadri News: दादरी गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अमरदीप के दोनों पैरों में लगी गोली

0
Charkhi Dadri News: दादरी गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अमरदीप के दोनों पैरों में लगी गोली

दादरी गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अमरदीप के दोनों पैरों में लगी गोली

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में सिटी थाने से महज चंद कदम की दूरी पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोपालवास के समीप सीआईए (CIA) टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अमरदीप उर्फ पंकज के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 6 अगस्त को कचहरी परिसर के बेहद करीब दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग की वारदात के बाद से ही सीआईए की कई विशेष टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप गोपालवास इलाके में छिपा हुआ है।

जब पुलिस टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने भागने की नीयत से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोलियां अमरदीप के पैरों में जा लगीं और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

अमित फतेहगढ़िया की हत्या की रची थी साजिश, 30 राउंड फायरिंग में हुई थी एक की मौत

जांच में सामने आया है कि अमरदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित फतेहगढ़िया नाम के शख्स को मौत के घाट उतारने की पूरी साजिश रची थी। 6 अगस्त को जब अमित अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के पास मौजूद था, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर करीब 30 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।

उस दुस्साहसिक हमले में कुल 6 लोग गोली लगने से घायल हुए थे, जिनमें से हिसार निवासी कीर्तिमान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। दिनदहाड़े और पुलिस थाने के ठीक सामने हुई इस आपराधिक वारदात ने दादरी शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस का कहना है कि अमरदीप की गिरफ्तारी इस मामले में एक बड़ी सफलता है। एनकाउंटर के बाद अब पुलिस आरोपी से अस्पताल में ही शुरुआती पूछताछ कर रही है, ताकि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार हमलावरों और उन्हें पनाह देने वाले मददगारों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed