Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन

VVinita Kohli
पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी के हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। पार्टी के सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस समितियों (बीसीसी) के बैनर तले पेट्रोल पंप और डेयरी बूथ के बाहर प्रदर्शन किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने ईंधन और दूध की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाई। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा, ‘‘मोदी सरकार की नाकाम नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और दूध की कीमतों में वृद्धि हुई है।’’ चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ताओं ने भी तख्तियां हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था-‘महंगा डीजल, महंगा तेल, मोदी सरकार फेल’ और ‘महंगे डीजल-तेल ने जनता का जीना किया दुश्वार।’

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईंधन और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भलस्वा में डेयरी बूथ के पास प्रदर्शन में शामिल हुए और कीमतों में तत्काल कटौती की मांग की। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव समाप्त होते ही, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पेट्रोल, डीजल और दूध की कीमतों में वृद्धि करके आम लोगों को भारी झटका दिया है।’’ ईरान संघर्ष के बाद बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। सूत्रों के अनुसार इस बढ़ोतरी के बाद नयी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।