September 20, 2026

Faridabad ASI Arrested: लिव-इन कपल को रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाला ASI गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार लेते दबोचा

0
Faridabad ASI Arrested: लिव-इन कपल को रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाला ASI गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार लेते दबोचा

लिव-इन कपल को रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाला ASI गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार लेते दबोचा

Faridabad ASI Arrested: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो(Haryana Anti Corruption Bureau Action) की टीम ने शनिवार देर रात तिगांव थाने में छापा मारकर एएसआई (Faridabad Police Bribe News) हिदायत खान (ASI Hidayat Khan Arrest) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एएसआई ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े को डरा-धमकाकर झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश रची थी और उससे बचने के एवज में भारी-भरकम रकम की मांग कर रहा था।

बालिग युवती को परिजनों को सौंपा, फिर शुरू किया वसूली का खेल

पूरे मामले की शुरुआत राजस्थान के डीग जिले की एक युवती और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी निवासी रोहित के लिव-इन रिलेशन (Live In Couple Extortion Case) से हुई। दोनों पिछले कुछ समय से तिगांव में रोहित के एक रिश्तेदार के घर रह रहे थे।

10 सितंबर को युवती के परिजन वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची तिगांव थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवक का कहना है कि युवती बालिग थी और उसने साफ कहा था कि वह परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती, लेकिन एएसआई हिदायत खान ने नियमों को ताक पर रखकर जबरन उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।

2 लाख की डिमांड, 1 लाख में तय हुआ सौदा

युवती को परिजनों के साथ भेजने के बाद एएसआई हिदायत खान ने असली खेल शुरू किया (Haryana Police Bribe Case) । उसने रोहित और उसके रिश्तेदार को धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। डर के मारे पीड़ित ने शुरुआत में 5 हजार रुपये दे दिए, लेकिन एएसआई लगातार फोन करके 2 लाख रुपये की मांग करने लगा। आखिरकार काफी मिन्नत के बाद मामला 1 लाख रुपये में तय हुआ, जिसे तीन किस्तों में दिया जाना था।

एसीबी ने थाने के अंदर ही दबोचा, भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज

परेशान होकर पीड़ित रोहित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Trap Faridabad) से कर दी। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। शनिवार रात करीब 11 बजे रोहित पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये लेकर तिगांव थाने पहुंचा। जैसे ही एएसआई हिदायत खान ने थाने के कमरे में रिश्वत के पैसे हाथ में लिए, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed