Breaking News
Ambala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोपPresident Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmbala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोपPresident Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्ज

Faridabad Car Fire: फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, तिगांव रोड पर 3 युवकों ने कूदकर बचाई जान

AAmandeep Singh
Faridabad Car Fire: फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, तिगांव रोड पर 3 युवकों ने कूदकर बचाई जान

फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, तिगांव रोड पर 3 युवकों ने कूदकर बचाई जान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad Car Fire: फरीदाबाद के तिगांव रोड पर (Tigaon Road Faridabad News)  श्मशान घाट के पास देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक चलती टाटा नेक्सन कार में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कार का बोनट खोलकर आग की लपटें बाहर निकलने से ठीक पहले कार सवार तीनों युवकों ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना बल्लभगढ़ के आजाद नगर निवासी मनीष की कार के साथ हुई। मनीष अपनी टाटा नेक्सन कार से सेक्टर-8 स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने जा रहा था। रास्ते में वह भीकम कॉलोनी से अपने दो दोस्तों हिमांशु और कृष्णा को भी साथ ले लिया। तीनों दोस्त गाड़ी में बैठकर पंप की तरफ बढ़ ही रहे थे कि तिगांव रोड के पास पहुंचते ही कार के बोनट और डैशबोर्ड के नीचे से अचानक तेज धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन

सूझबूझ से बची जान: धुआं देखते ही रोका वाहन, डायल की पुलिस

ड्राइव कर रहे मनीष ने बिना एक पल गंवाए सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। मनीष, हिमांशु और कृष्णा तुरंत कार के दरवाजे खोलकर बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही महज कुछ ही सेकंड के भीतर कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई।

कार में लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवकों ने तुरंत इस घटना की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आनन-फानन में मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी।

एसी में शार्ट-सर्किट की आशंका: शहर थाना पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। (Ballabgarh News Today) मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना पुलिस अधिकारी उमेश ने बताया कि प्राथमिक जांच और चालक मनीष के बयानों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि कार के एसी (AC) सिस्टम में शार्ट-सर्किट होने के कारण यह आग भड़की थी।

पुलिस अधिकारी ने राहत जताते हुए कहा कि सबसे अच्छी बात यह रही कि समय रहते तीनों युवक गाड़ी से सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या शारीरिक चोट नहीं आई है। (CNG Car Fire Faridabad) फिलहाल पुलिस मामले की औपचारिकताएं पूरी कर रही है और जली हुई कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें–Jhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।