September 27, 2026

Faridabad Namo Marathon: फरीदाबाद में 1 लाख लोगों ने लगाई दौड़, सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

0
Faridabad Namo Marathon: फरीदाबाद में 1 लाख लोगों ने लगाई दौड़, सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

फरीदाबाद में 1 लाख लोगों ने लगाई दौड़, सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Faridabad Namo Marathon: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का सूरजकुंड इलाका रविवार की सुबह एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini Faridabad Marathon)  ने ‘ड्रग-फ्री हरियाणा’ का संदेश देने के लिए आयोजित फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अलसुबह से ही मैराथन में हिस्सा लेने के लिए क्या युवा, क्या बुजुर्ग और क्या बच्चे, हर उम्र के लोगों की भीड़ सूरजकुंड मेला ग्राउंड पर जुटने लगी थी। आयोजन का मुख्य लक्ष्य हरियाणा के युवाओं को नशे की गर्त से बचाना और उन्हें सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, तीन अलग-अलग श्रेणियों में दौड़े प्रतिभागी

इस नमो हाफ मैराथन को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के मुताबिक मैराथन के लिए 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। सुबह 5 बजे ही प्रतिभागियों के लिए एंट्री गेट खोल दिए गए थे।

पूरे इवेंट को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। मुख्य 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन (Haryana CM marathon event) सुबह 6:15 बजे शुरू हुई, जबकि 10 किलोमीटर दौड़ को 6:30 बजे और 5 किलोमीटर ‘फन रन’ को सुबह 7 बजे रवाना किया गया। 21 किलोमीटर की दौड़ एनएचपीसी कॉलोनी, ग्रीनफील्ड, श्री सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब और एशियन अस्पताल होते हुए वापस सूरजकुंड ग्राउंड पर समाप्त हुई।

दिव्यांग एथलीटों ने दिखाई प्रतिभा, 10 लाख रुपये के पुरस्कारों का हुआ ऐलान

खेलों में समावेशी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मैराथन में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। 10 और 21 किलोमीटर दौड़ में व्हीलचेयर और एम्प्यूटी एथलीटों (अंगहीन धावकों) के लिए अलग श्रेणी बनाई गई, जिसमें उन्होंने अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया।

विभिन्न श्रेणियों में अव्वल आने वाले विजेताओं के लिए कुल 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। सीएम ने विजेताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं का जोश यह साबित करता है कि प्रदेश जल्द ही नशा मुक्त बनेगा।

गब्बर शिखर धवन और रैपर एमडी ने भरा जोश, दिग्गजों का लगा जमावड़ा

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और मशहूर हरियाणवी रैपर एमडी रहे, (Namo marathon prize money)  जिन्होंने अपने खास अंदाज से धावकों और युवाओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। मंच से गूंजते संगीत और नारों के बीच धावक पूरे जोश के साथ मंजिल की ओर कदम बढ़ाते दिखे।

इस बड़े आयोजन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्यमंत्री राजेश नागर, स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा और सतीश फागना सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अंबाला-करनाल समेत 7 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *