Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridkot News: फरीदकोट पुलिस ने सुबह-सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया: 150 पुलिसकर्मियों ने ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों को घेरा

VVinita Kohli
Faridkot News: फरीदकोट पुलिस ने सुबह-सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया: 150 पुलिसकर्मियों ने ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों को घेरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: पंजाब सरकार के ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस ने रविवार सुबह जिले में बड़े पैमाने पर ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ चलाया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में करीब 150 पुलिसकर्मियों की विशेष टीमों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकानों और ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी की। ऑपरेशन एक साथ फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो सब-डिवीजनों में चलाया गया। पुलिस ने कई इलाकों की घेराबंदी कर आने-जाने वाले रास्तों को सील कर दिया।

ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में सख्त चेकिंग

विज्ञापन

फरीदकोट पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों के खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, उनके ठिकानों पर विशेष रूप से रेड की गई। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि ऑपरेशन का मकसद ड्रग सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसी कारण संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

पूरे अभियान की निगरानी एसपी (लोकल) मनविंदर बीर सिंह ने की, जबकि जिले के अलग-अलग सब-डिवीजनों में डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर सर्च ऑपरेशन को लीड किया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी ली। फरीदकोट शहर के अलावा कोटकपूरा और जैतो में भी पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश दी। स्थानीय लोगों के अनुसार कई इलाकों में सुबह से ही पुलिस की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिससे पूरे इलाके में सतर्कता का माहौल बना रहा।

ड्रग नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने के निर्देश

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों के पीछे और आगे के लिंक की गहराई से जांच की जाए। पुलिस अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराकर मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

मार्च 2025 से अब तक 2061 गिरफ्तारियां

फरीदकोट पुलिस ने अभियान के दौरान अब तक की कार्रवाई के आंकड़े भी साझा किए। मार्च 2025 से जिले में ड्रग्स से जुड़े 1389 मामले दर्ज किए गए हैं और 2061 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस दौरान 44 किलो से ज्यादा हेरोइन, 7 किलो अफीम और करीब 21 क्विंटल पुफ और पोस्ता बरामद किया गया। इसके अलावा 25 हजार से अधिक ड्रग टैबलेट और कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

ड्रग तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने के लिए फरीदकोट पुलिस ने बड़ी वित्तीय कार्रवाई भी की है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पिछले 21 महीनों में ड्रग तस्करी से अर्जित संपत्तियों की जांच के बाद 9 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस ने कहा कि संबंधित अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि जिले में ड्रग तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।