Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridkot News: फरीदकोट-कोटकपूरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार कैश के साथ तीन गिरफ्तार

VVinita Kohli
Faridkot News: फरीदकोट-कोटकपूरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार कैश के साथ तीन गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीमों ने कुल 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

पहले मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट की टीम ने एएसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान तलवंडी बाईपास रोड पर पुलिस ने शक के आधार पर अंबेडकर नगर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ शेखर को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।

विज्ञापन

कोटकपूरा में दो युवकों की गिरफ्तारी

दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ने कोटकपूरा के दुयारेआना रोड पर कार्रवाई की। एएसआई दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी, तभी दो युवकों पर शक होने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों की पहचान हर्ष कुमार उर्फ काकू और गांधी बस्ती निवासी आकाशदीप के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

नशा नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले से किसी नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ कर हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा सकें। पुलिस का फोकस अब उन लोगों तक पहुंचने पर है जो इस नेटवर्क में सप्लाई और वितरण का काम कर रहे हैं।

फरीदकोट पुलिस ने हाल के दिनों में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया है। शहर और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और तस्करी नेटवर्क तोड़ने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी इलाके में नशा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।