Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridkot News: इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए राहत: अब इन 7 तरीकों से घर बैठे बुक करें अपना सिलेंडर

VVinita Kohli
Faridkot News: इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए राहत: अब इन 7 तरीकों से घर बैठे बुक करें अपना सिलेंडर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: ग्राहकों की सुविधा और डिजिटल इंडिया कैंपेन को बढ़ावा देते हुए ‘इंडेन जैन गैस एजेंसी’ ने गैस रिफिल बुकिंग को लेकर खास जानकारी शेयर की है। अब ग्राहकों को गैस बुक करने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने 7 ऐसे आसान डिजिटल तरीके जारी किए हैं, जिनके जरिए ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कुछ ही सेकंड में बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

जागरूक ग्राहकों के लिए 7 आसान बुकिंग ऑप्शन

  • मोबाइल ऐप्स (बीबीपीएस): ग्राहक आमेजन, भीम, पेटीएम या गूगल पे जैसे पॉपुलर ऐप्स के जरिए प्रीपेड रिफिल बुक कर सकते हैं। इससे बुकिंग के साथ पेमेंट भी डिजिटल हो जाता है।
  • आईवीआरएस के जरिए कॉल करें: ग्राहक आईवीआरएस नंबर 7718955555 पर कॉल करके अपनी बुकिंग कर सकते हैं। (ध्यान दें कि यह सुविधा शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है)।
  • मिस्ड कॉल सुविधा: सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल के जरिए है। शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं।
  • इंडियन ऑयल वन ऐप: स्मार्टफोन यूज़र ‘इंडियन ऑयल वन’ ऐप डाउनलोड करके, अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करके ‘रीफिल ऑर्डर’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल: कस्टमर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट cx.indianoil.in पर जाकर भी अपना ऑर्डर बुक कर सकते हैं।
  • एसएमएस से बुकिंग: अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आईवीआरएस नंबर 7718955555 पर “REFILL” लिखकर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • व्हाट्सएप: आजकल हर कोई व्हाट्सएप इस्तेमाल करता है। कस्टमर व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर “REFILL” भेजकर तुरंत बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं।

एजेंसी की अपील

इस बारे में जानकारी देते हुए जैन गैस एजेंसी मालिक सुनील जैन ने अपने जागरूक कस्टमर्स को अपील करते हुवे बताया कि अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर से 25 दिन बाद ही फ़ोन करके गैस बुकिंग की जाए ताकि ज़रूरतमन्द कस्टमर्स को बुकिंग में कोई मुश्किल ना आए, इन सुविधाओं का मुख्य मकसद कस्टमर का समय बचाना और प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट बनाना है। जागरूक कस्टमर अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी एक तरीका चुन सकते हैं।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।