Breaking News
Sirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशीNarnaul: अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालुराजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 2 करोड़ रुपये जमा किए, शर्तों के साथ विदेश जाने का रास्ता खुलाNarnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजराAteli Mandi News: रामलीला के नौवें दिन श्रृंगवेरपुर प्रवास और दशरथ मरण के भावुक दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मनSirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशीNarnaul: अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालुराजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 2 करोड़ रुपये जमा किए, शर्तों के साथ विदेश जाने का रास्ता खुलाNarnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजराAteli Mandi News: रामलीला के नौवें दिन श्रृंगवेरपुर प्रवास और दशरथ मरण के भावुक दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन

Faridkot News : फरीदकोट में स्कूल बसों की अचानक चेकिंग से हड़कंप, 2 वैन के कटे चालान

hharpreet singh
शेयर करें
Faridkot News : फरीदकोट में स्कूल बसों की अचानक चेकिंग से हड़कंप, 2 वैन के कटे चालान

फरीदकोट में स्कूल बसों की अचानक चेकिंग से हड़कंप, 2 वैन के कटे चालान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridkot News : मासूम बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए बने नियमों को लेकर अब फरीदकोट प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक द्वारा जारी निर्देशों पर अमल करते हुए जिला बाल सुरक्षा यूनिट (DCPU), फरीदकोट ने स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कोटकपूरा स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल के वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की।

अचानक हुई इस चेकिंग से स्कूल प्रबंधन और चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई के दौरान खामियां पाए जाने पर 02 स्कूल वैनों के मौके पर ही चालान काटे गए। दौरे के दौरान मौजूद अधिकारियों ने केवल चालान ही नहीं काटे, बल्कि वाहन चालकों को ‘सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी’ की बारीकियों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास भी कराया।

विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: बाल सुरक्षा अधिकारी

जांच अभियान की अगुवाई कर रहे बाल सुरक्षा अधिकारी (IC) सुखमंदर सिंह और बाल सुरक्षा अधिकारी (NIC) सुखमन सिंह ने स्कूल बसों व वैन चालकों को नियमावली समझाते हुए स्पष्ट कहा कि देश का भविष्य इन मासूमों की सुरक्षा पर टिका है।  उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • प्रत्येक स्कूल वाहन का रंग नियमानुसार पीला ही होना चाहिए।
  • बस के भीतर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स (फर्स्ट एड किट), क्रियाशील अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का होना अनिवार्य है।
  • वाहन के बाहर स्कूल का नाम, संपर्क नंबर और हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट रूप से लिखा हो।
  • निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
  • छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस में सीसीटीवी कैमरे और लेडी अटेंडेंट की मौजूदगी हर हाल में अनिवार्य है।

लापरवाही करने वाले स्कूलों पर होगी सीधी कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए कोटकपूरा के ट्रैफिक इंचार्ज एस. हरपाल सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें। जो भी वाहन इन मानकों पर खरा नहीं उतरेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।”

इस विशेष जांच अभियान में कोटकपूरा ट्रैफिक पुलिस से हेड कांस्टेबल साहिब सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी विशेष रूप से तैनात रहे। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान जिले के अन्य निजी व सरकारी स्कूलों के वाहनों पर भी जारी रहेगा।

Punjab Cmo Corruption Case में CBI-ED का जवाब पेश नहीं, 4 सितंबर को होगी सुनवाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।