Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फरीदकोट को मिली 3 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की सौगात, विधायक सेखों बोले-अब घर के पास मिलेगा मुफ्त इलाज

VVinita Kohli
फरीदकोट को मिली 3 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की सौगात, विधायक सेखों बोले-अब घर के पास मिलेगा मुफ्त इलाज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत आज फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में 3 नए आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत की गई। राज्य भर में एक साथ खोले गए 109 नए क्लीनिकों के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में फरीदकोट के विधायक एस. गुरदित सिंह सेखों विशेष रूप से शामिल हुए।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

विज्ञापन

विधायक सेखों ने बताया कि इन नए क्लीनिकों के खुलने से शहर के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा। मुख्य रूप से डोगर बस्ती, गुरु तेग बहादुर नगर, बराड़ एन्क्लेव, साईं कालेव और कक्कड़ कॉलोनी इलाकों के निवासियों को अब दूर के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

स्वास्थ्य क्रांति: 3 करोड़ से ज्यादा लोग उठा चुके हैं लाभ

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक स. सेखों ने कहा कि इन क्लीनिकों में मरीजों को मुफ्त इलाज, मुफ्त टेस्ट और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े और आगामी लक्ष्य भी साझा किए

  • कुल क्लिनिक पंजाब-लगभग 990.
  • कुल लाभार्थी (पिछला वर्ष)-3 करोड़ से अधिक मरीज़।
  • आगामी लक्ष्य- बैसाखी तक और नए क्लीनिकों की शुरुआत।

विधायक स. गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर घर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आम आदमी क्लीनिक इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। 

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस उद्घाटन के अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन स. अमनदीप सिंह बाबा, स. अमरजीत सिंह परमार, सरबजीत कौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव बताया।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।