Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब-हरियाणा के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति, पत्रकारों ने जोधपुर में किया आईआईटी, निफ्ट और एफडीडीआई का दौरा

VVinita Kohli
पंजाब-हरियाणा के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति, पत्रकारों ने  जोधपुर में किया आईआईटी, निफ्ट और एफडीडीआई का दौरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जोधपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी), जोधपुर,  पराली की समस्या के समाधान की दिशा में रिसर्च का काम कर रहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ से आए पत्रकारों के अध्ययन दल को आईआईटी जोधपुर के निदेशक द्वारा दी गई। इसके अलावा अध्ययन दल ने पीआईबी के नेतृत्व में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट)और फुटवियर डेवलपमेंट डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई)का दौरा कर नए रिसर्च की जानकारी हासिल की। 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी के शोध पारितंत्र, नवाचार पहलों तथा उच्च शिक्षा और प्रौद्योगिकी विकास से जुड़े उत्कृष्ट प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने  संस्थान की दृष्टि, शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा अत्याधुनिक शोध, प्रौद्योगिकी विकास और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के बढ़ते योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र में संस्थान के विभिन्न संकायों के डीन भी उपस्थित रहे और उन्होंने पत्रकारों को विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।  उन्होंने बताया कि संस्थान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

विज्ञापन

अविनाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी जोधपुर विभिन्न राष्ट्रीय एवं  संस्थानों, उद्योगों तथा सरकारी विभागों के साथ सहयोग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इन सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से अनुसंधान, तकनीकी विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे समाज और उद्योग दोनों को लाभ मिल रहा है। स्कूल ऑफ डिजाइन में   अंतर्विषयक डिजाइन शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों के समाधान से जुड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी गई। 

इस मौके पर प्रोफेसर प्रियव्रत राउत राय ने बताया कि पराली जलाने की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में रिसर्च किया और वायो- ब्रिक नाम से  पेटेंट भी ले लिया है। इसका पायलट प्रोजेक्ट भी आईआईटी जोधपुर में शुरू किया है। पत्रकारों ने इनोवेशन फाउंडेशन (जेसीकेआईएफ) का भी दौरा किया, जहां उन्हें क्षेत्र में उद्यमिता, स्टार्टअप इनक्यूबेशन तथा नवाचार आधारित पारितंत्र को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न पहलों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी जोधपुर की सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (सीआरपीएफ ) का अवलोकन किया, जहां अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और शोध अवसंरचना के माध्यम से विभिन्न विषयों में उन्नत अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं।

दौरे के दौरान अध्ययन दल ने संस्थान के सतत् एवं पर्यावरण अनुकूल परिसर का भी निरीक्षण किया, जिसमें ऊर्जा दक्ष प्रणालियों, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी अवसंरचना तथा सतत् विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों को देखा गया। दौरे में पत्रकारों को संकाय सदस्यों और अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में आईआईटी जोधपुर की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरे के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को संस्थान में हो रहे अंतर्विषयक शोध, नवाचार को प्रोत्साहन देने के प्रयासों तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रगति में आईआईटी जोधपुर के योगदान को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला।

इस मौके पर निफ्ट के निदेशक  प्रो(डॉ) जीएचएस प्रसाद ने संस्थान की कार्यप्रणाली, नवीन गतिविधियों तथा शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। निदेशक प्रो. प्रसाद ने बताया कि निफ्ट नवीन तकनीक, कौशल आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फैशन शिक्षा के क्षेत्र में निफ्ट ने देश-विदेश में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। प्रो. प्रसाद ने संस्थान के अत्याधुनिक प्रयोग और नवाचारों के बारे में अवगत कराते हुए संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए गए राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम की जर्सी और पार्लियामेंट के मार्शल्स के लिए बनाए परिधानों के बारे में भी बताया। 

इस अवसर पर पत्रकार दल ने संस्थान की प्रयोगशाला और संस्थान का दौरा भी किया। उन्होंने  बताया कि केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं, शोध गतिविधियों और नवाचार परियोजनाओं में निफ्ट की सक्रिय भागीदारी रही है। संस्थान फैशन, डिज़ाइन और टेक्सटाइल क्षेत्र में नई ऊँचाइयां छू रहा है और युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध करा रहा है। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि पत्रकार दल ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण केंद्रों, इनोवेशन सुविधाओं और विद्यार्थियों के कौशल प्रदर्शन का अवलोकन किया। दल ने निफ्ट द्वारा फैशन तकनीक में किए जा रहे नवाचारों और अभ्यासों की सराहना की। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ जन्मय सिंह हाड़ा, फैशन डिजाइन विभाग से डॉ अदिति मेड़तिया ने निफ्ट का भ्रमण करवाया।

विज्ञापन

जोधपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।