Breaking News
शेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाशेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगा

Farmers Protest Sirsa: सिरसा के वैदवाला में आज उखाड़ी जाएंगी बिजली की लाइनें, 6 दिनों से टंकी पर चढ़े हैं दो किसान

AAmandeep Singh
Farmers Protest Sirsa: सिरसा के वैदवाला में आज उखाड़ी जाएंगी बिजली की लाइनें, 6 दिनों से टंकी पर चढ़े हैं दो किसान

सिरसा के वैदवाला में आज उखाड़ी जाएंगी बिजली की लाइनें, 6 दिनों से टंकी पर चढ़े हैं दो किसान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Farmers Protest Sirsa: सिरसा जिले के गांव वैदवाला में पावर टावर निर्माण के लिए अधिगृहीत की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब आक्रामक मोड़ ले चुका है।

किसान संगठनों द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम आज, 19 अगस्त को समाप्त हो गया है। पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक, किसानों और ग्रामीणों ने आज खेतों में बिछाई जा रही टावर लाइनों को खुद उखाड़ने की चेतावनी दी है। इस कॉल के बाद सुबह से ही धरना स्थल पर किसानों और ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन

6 दिनों से टंकी पर डटे हैं दो किसान, प्रशासनिक प्रयास बेअसर

वैदवाला स्थित जलघर की ऊंची पानी की टंकी पर खेत मालिक भूपेंद्र सिंह और किसान वेदप्रकाश पिछले 6 दिनों से चढ़े हुए हैं। दोनों किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता और मुख्यमंत्री के साथ सीधी वार्ता नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगे। सोमवार की शाम जब पुलिस और प्रशासनिक अमला टंकी के आसपास सुरक्षा जाल लगाने पहुंचा, तो ग्रामीणों ने बल प्रयोग और जबरन उतारने की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते पुलिस टीम को बैरंग लौटना पड़ा था।

मंगलवार को दिनभर चली वार्ता रही बेनतीजा

मंगलवार को पूरे दिन जिला प्रशासन और किसान संघर्ष समिति के बीच दौर-दर-दौर वार्ता चलती रही, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। किसान नेताओं ने मांग रखी थी कि उनकी सीधी बातचीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कराई जाए। देर शाम तक जब सरकार या प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो किसान कमेटी ने अपना अल्टीमेटम बरकरार रखने का फैसला किया। देर रात डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने भी धरना स्थल पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग रहे।

भाकियू चढ़ूनी ग्रुप की एंट्री, गांव में सुरक्षा सख्त

किसान नेता मैक्स साहूवाला ने बताया कि अंबाला में सिख संगत और पुलिस के बीच हुए प्रकरण को लेकर बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। किसानों को उम्मीद थी कि वहीं इस मसले पर भी बातचीत हो जाएगी, लेकिन बात नहीं बन सकी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी खुद वैदवाला पहुंचकर आंदोलन की कमान संभाल सकते हैं। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने भी गांव के प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी बढ़ा दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।