Breaking News
ICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायलICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल

Sirsa Accident: सिरसा के डबवाली में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में पति-पत्नी और मासूम बेटा घायल

Sirsa Accident: सिरसा के डबवाली में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में पति-पत्नी और मासूम बेटा घायल

सिरसा के डबवाली में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में पति-पत्नी और मासूम बेटा घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa Accident: हरियाणा के सिरसा जिले में डबवाली-बठिंडा मार्ग पर गांव अलीकां के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक स्विफ्ट कार की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी और उनका सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राजस्थान से ड्यूटी पर बठिंडा जा रहा था परिवार

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव खिलानिया की रहने वाली सोनिया शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपने पति मांगेराम और 7 वर्षीय बेटे हार्दिक के साथ कार से निकली थीं। सोनिया एम्स बठिंडा में कार्यरत हैं और वे अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। जैसे ही उनकी राजस्थान नंबर की कार सिरसा के गांव अलीकां के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

राहगीरों ने कार से निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दंपति और उनके मासूम बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डबवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का सुराग लगाने और मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें–Bhiwani Crime: भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक की कार घेरकर हमला, 20 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।