Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जाम

AAmandeep Singh
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जाम

टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जाम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के टोहाना में धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर अन्नदाताओं का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट ही पड़ा। अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को जब लंबे इंतजार के बाद भी अपनी उपज बेचने का मौका नहीं मिला, तो उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। (tohana ratiy road jam) इनेलो नेता करण कुणाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंडी का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां उन्हें खरीद व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। हालात से नाराज होकर किसानों और नेताओं ने सुबह करीब 11:35 बजे एडिशनल अनाज मंडी के बाहर टोहाना-रतिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

खरीद में देरी और प्रशासनिक औपचारिकताओं पर उठे सवाल

विज्ञापन

मंडी पहुंचे इनेलो नेता करण कुणाल और किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक मौके पर धान की खरीद विधिवत शुरू नहीं होती, तब तक सड़क से जाम नहीं हटाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जब खरीद अधिकारियों से बातचीत की गई, तो उनका तर्क था कि केवल खरीद करना ही नहीं, बल्कि चावल मिलों के साथ एग्रीमेंट का सत्यापन, जियोफेंसिंग और पोर्टल पर डाटा अपडेट करना जैसी कागजी औपचारिकताएं भी उनकीि जिम्मेदारी में शामिल हैं।

इसके अलावा, अधिकारियों ने फसल में नमी की मात्रा और धूप निकलने के बाद ही खरीद में तेजी आने की बात कही। किसानों ने इस पर तीखा सवाल उठाया कि यदि खरीद दोपहर के वक्त शुरू होकर शाम को महज साढ़े पांच बजे बंद हो जाती है, तो मंडी में पहुंचने वाली भारी-भरकम फसल की तु-लाई समय पर कैसे पूरी होगी।

वेयरहाउस मैनेजर के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

रोड जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे वेयरहाउस मैनेजर संजय हुड्डा ने किसानों और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मंडी परिसर में आने वाले धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि जरूरत पड़ी तो रात के 10 बजे तक खरीद कार्य जारी रखा जाएगा, ताकि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकारी के इस ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। (haryana agriculture news)  इस दौरान गुरचरण सिंह अमानी, किसान सेल के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कन्नड़ी, हरि सिंह डांगरा और मनोज सिंह बलियाला सहित कई प्रमुख किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसानों को परेशान किया गया तो कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।