Food Recipes: बिना बटर-तेल के बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई मशरूम, शेफ संजीव कपूर से जानें एयर फ्रायर रेसिपी
बिना बटर-तेल के बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई मशरूम, शेफ संजीव कपूर से जानें एयर फ्रायर रेसिपी
Food Recipes: खास मौकों पर या वीकेंड पर अगर कुछ जायकेदार और क्रीमी खाने का मन हो, तो मलाई मशरूम का नाम सूची में सबसे ऊपर आता है। हालांकि, रेस्टोरेंट में मिलने वाली इस डिश को बनाने में ढेर सारा बटर और तेल इस्तेमाल होता है, जो फिटनेस फ्रीक्स और सेहत के प्रति जागरूक लोगों की चिंता बढ़ा देता है। आपकी इसी चिंता को दूर करते हुए देश के मशहूर शेफ संजीव कपूर ने एयर फ्रायर में बेहद कम तेल के साथ एकदम क्रीमी और लजीज ‘मलाई मशरूम’ बनाने का आसान तरीका शेयर किया है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि आपकी सेहत के लिहाज से भी एकदम परफेक्ट है।
मलाई मशरूम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस हेल्दी और टेस्टी डिश को तैयार करने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत होगी:
बटन मशरूम: 200 से 250 ग्राम (अच्छी तरह धुले और सुखाए हुए)
ताजी मलाई या हैवी क्रीम: 3 से 4 चम्मच
गाढ़ा दही: 2 चम्मच
काजू का पेस्ट: 1 चम्मच (क्रीमी टेक्सचर के लिए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1/2 चम्मच
कस्तूरी मेथी: 1/2 चम्मच (हथेली से क्रश की हुई)
मसाले: 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1/2 चम्मच चाट मसाला
अन्य: स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच तेल या पिघला हुआ बटर
View this post on Instagram
स्टेप-बाय-स्टेप एयर फ्रायर मलाई मशरूम रेसिपी
स्टेप 1: मशरूम की सही तैयारी
सबसे पहले बटन मशरूम को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद किसी सूती कपड़े या टिशू पेपर से इन्हें पूरी तरह पोछ लें ताकि मशरूम में नमी न रहे। यदि मशरूम का आकार बड़ा है तो उन्हें दो टुकड़ों में काट लें, वहीं छोटे मशरूमों को साबुत ही रहने दें।
स्टेप 2: तैयार करें क्रीमी मैरिनेश
एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही, ताजी मलाई और काजू का पेस्ट डालकर व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंटें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। अब इस मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, क्रश की हुई कस्तूरी मेथी, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और कुछ बूंदें तेल की मिलाएं। सभी मसालों को आपस में अच्छे से फेंट लें।
स्टेप 3: मैरिनेट करने का तरीका
तैयार क्रीमी पेस्ट में कटे हुए मशरूमों को डालें। हल्के हाथों से मशरूम को मिलाएं ताकि हर एक मशरूम पर मैरिनेशन की एक समान परत चढ़ जाए। इसके बाद बाउल को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि मशरूम मसालों के जायके को भीतर तक सोख लें।
स्टेप 4: एयर फ्रायर प्री-हीट करें
मशरूम को बेक करने से पहले अपने एयर फ्रायर को 180°C पर 3 से 4 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें। ऐसा करने से मशरूम में क्रिस्पiness अच्छी आती है।
स्टेप 5: एयर फ्राई करें
एयर फ्रायर की बास्केट में थोड़ा सा तेल या बटर ब्रश की मदद से लगाएं। अब मैरिनेट किए गए मशरूमों को एक-एक करके बास्केट में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सेट करें। इन्हें 180°C पर 8 से 10 मिनट के लिए पकने दें। लगभग 5 मिनट के बाद बास्केट निकालकर मशरूमों को एक बार पलटें या हल्का सा बटर ब्रश कर दें, ताकि वे चारों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी बन सकें।
सर्विंग टिप और हेल्थ बेनिफिट्स
एयर फ्रायर से निकालते ही गरमा-गरम मलाई मशरूम पर ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया छिड़कें। इसे लच्छा प्याज, नींबू की फांक और तीखी हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ स्नैक के रूप में परोसें। यह कम फैट में तैयार होने वाली एक हाई-प्रोटीन, लो-कैलरी और बेहद स्वादिष्ट डिश है जिसे आप बिना किसी गिल्ट के एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें– सुबह की चाय-ब्रेड छोड़िए! ट्राई करें शेफ स्पेशल ‘प्रोटीन सलाद’, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
