जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, सोचिए, आपका ‘एक वोट’ क्या कर सकता है? आज जब अखबारों में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की खबरें देखता हूं और अपनों को खोते परिवारों की चीखें सुनता हूँ, तो मन व्यथित हो जाता है। उन्होंने कहा, आपके उसी ‘एक वोट’ ने जब कांग्रेस को सेवा का मौका दिया था, तब हमने राजस्थान को 25 लाख रुपए का चिरंजीवी बीमा, देश का पहला ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ कानून, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, नए अस्पताल, दूर-दराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं कोविड जैसी महामारी को हराकर देश का नंबर-1 हेल्थ मॉडल बनाया था। कांग्रेस नेता ने कहा, अफ़सोस! भाजपा के सांप्रदायिक और भ्रमित करने वाले प्रचार एवं विज्ञापनों ने कांग्रेस को हराकर प्रदेश के विकास की गति रोक दी। आज स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि अगर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का सिलसिला जारी रहता, तो आज राजस्थान का हर परिवार सुरक्षित होता। ‘आपका वोट ही आपकी सुरक्षा का कवच है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, कहा- राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
