Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gohana Murder News: गोहाना में नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी पिता पुलिस हिरासत में; प्रेम प्रसंग का शक

AAmandeep Singh
गोहाना में नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी पिता पुलिस हिरासत में; प्रेम प्रसंग का शक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। देवीनगर कॉलोनी में रहने वाले अनिल की 23 वर्षीय बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारने के सपने देख रही थी। लेकिन रविवार को उन सपनों का अंत खुद उसके पिता ने कर दिया। जानकारी के अनुसार, घर के भीतर ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तैश में आए अनिल ने तेजधार हथियार से बेटी का गला रेत दिया। पड़ोसियों को जब इस खौफनाक वारदात का पता चला, तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि एक पिता अपनी संतान के साथ ऐसी दरिंदगी कर सकता है।

प्रेम प्रसंग की रंजिश या ‘ऑनर किलिंग’?

विज्ञापन

हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन दबी जुबान में चर्चा है कि यह मामला ‘ऑनर किलिंग’ से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पिता को युवती के किसी प्रेम प्रसंग की भनक लगी थी, जिसे लेकर घर में अक्सर कलह रहती थी। इसी शक की आग ने आज एक जान ले ली। पुलिस आरोपी पिता अनिल से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह से पर्दा उठ सके।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच तेज

वारदात की गंभीरता को देखते हुए गोहाना के डीसीपी जितेंद्र गहलावत स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। डीसीपी गहलावत ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि एक युवती की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और कारणों की स्पष्टता के लिए जांच जारी है।”

वार्ड पार्षद ने जताई संवेदना

वार्ड-3 के पार्षद नरेंद्र कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि युवती होनहार थी और नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि पिता पर ही हत्या के आरोप हैं और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बेटियों की सुरक्षा और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते हिंसक व्यवहार पर सवालिया निशान लगा दिया है। देवीनगर कॉलोनी में फिलहाल मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस जघन्य अपराध की निंदा कर रहा है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।