Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुजरात: एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 4.40 करोड़

JJagmarg Desk
गुजरात: एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 4.40 करोड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अहमदाबाद: गुजरात में निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के तहत मतदाताओं की कुल संख्या अब 4.40 करोड़ हो गई है। अधिकारियों ने बताया।

लगभग साढ़े तीन महीने के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभ्यास के बाद यह सूची प्रकाशित की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 4,40,30,725 मतदाताओं के नाम शामिल हैं और इसमें पिछले वर्ष 19 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद से 5.60 लाख नामों की वृद्धि हुई है। मसौदा मतदाता सूची में लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, जिसके बाद मतदाताओं की कुल संख्या 5.08 करोड़ के मुकाबले 4.34 करोड़ रह गई थी।

विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची में 5.60 लाख मतदाताओं की वृद्धि के साथ ही कुल संख्या 4.40 करोड़ हो गई है।

मतदाता सूची में नाम शामिल करने या न करने संबंधी आपत्तियां व दावे 19 दिसंबर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए।

इसके बाद, चुनाव अधिकारियों ने आपत्तियों का सत्यापन किया और 10 फरवरी तक उनका निपटारा कर दिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव अभियान में अभूतपूर्व सहयोग के लिए गुजरात के सभी नागरिक कृतज्ञता और बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।