Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

गुरदासपुर डकैती: तीन करोड़ रुपये की लूट में इस्तेमाल की गई कार होशियारपुर में मिली

VVinita Kohli
गुरदासपुर डकैती: तीन करोड़ रुपये की लूट में इस्तेमाल की गई कार होशियारपुर में मिली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

होशियारपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक जौहरी के परिवार को बंधक बनाकर तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण लूटने वाले लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई कार शुक्रवार को होशियारपुर के टांडा के पास मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। टांडा के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने कहा कि वाहन होशियारपुर-टांडा रोड पर पाहंडोरी गांव के पास मिला। अधिकारी ने कहा, ”कार की चाबियां अंदर थीं।” उन्होंने कहा कि खेत में काम कर रहे एक मजदूर ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने वहां गाड़ी खड़ी की और सड़क पार कर दूसरी तरफ चले गए।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर से एक पुलिस टीम वाहन की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को, चार अज्ञात लोगों ने गुरदासपुर जिले में एक जौहरी के परिवार को उनके आवास पर बंधक बना लिया और तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण लेकर भाग गए। परिवार के अनुसार लुटेरे सुबह लगभग 8.15 बजे घर में घुस गए और नकदी एवं आभूषण लेकर भागने से पहले दो बच्चों सहित परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप लगा दिया। पुलिस ने बताया कि लुटेरे करीब एक घंटे तक घर के अंदर रहे।

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।