Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurdaspur News: गुरदासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

VVinita Kohli
Gurdaspur News: गुरदासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में पारिवारिक कलह ने दो लोगों की जान ले ली। यहां जिले के बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कादियां राजपूतां में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि आरोपी पति का शव सोफे पर मिला। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 9 और 7 साल बताई जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक की पहचान बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (42) के रूप में हुई है, जिसका अपनी पहली पत्नी हरजदिंर कौर से तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने परमशील उर्फ शैली (40) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार अनबन बनी हुई थी, जो इस घटना का कारण बनी।

विज्ञापन

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

जांच के अनुसार, घटना के समय दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर बरिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी की टांग में गोली मारी और फिर सिर के दाईं ओर गोली दाग दी। इसके बाद उसने उसी पिस्टल से अपनी छाती में गोली मार ली। घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान चली गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार और थाना अलीवाल के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।