Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुरदासपुर: घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

VVinita Kohli
गुरदासपुर: घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरदासपुर: पंजाब जिले के गुरदासपुर जिले में घनी धुंध के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ने अपनी जान गंवा दी। यहां दीनानगर-बहरामपुर रोड पर गांव अवांखा के पास घने कोहरे के कारण एक परिवार की कार  एक्सीडेंट में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार एक्सीडेंट में मरने वाले की पहचान रंगहारपिंडी निवासी राजपाल सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मृतक राजपाल सिंह का बेटा सौरव सलारिया और बहू भारती सलारिया शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे रंगहारपिंडी निवासी सौरव सलारिया के 2 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी पत्नी भारती और पिता राजपाल सिंह क्रेटा कार से अपने गांव रंगहारपिंडी से दीनानगर की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान जब उनकी कार गांव अवांखा के पास तार फैक्ट्री के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण कार का बैलेंस बिगड़ गया और बेकाबू कार एक जिम की दीवार से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के घरों के लोगों ने घायल राजपाल सिंह, सौरव सलारिया और भारती सलारिया को इलाज के लिए पठानकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि सौरव सलारिया को गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के लिए अमृतसर भेजा गया है।

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।