Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram News: जन्मदिन बना 'डेथ डे'? भोंडसी के फार्म हाउस में पार्टी के दौरान बर्थडे बॉय को लगी गोली, हालत नाजुक

AAmandeep Singh
जन्मदिन बना 'डेथ डे'? भोंडसी के फार्म हाउस में पार्टी के दौरान बर्थडे बॉय को लगी गोली, हालत नाजुक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी के भोंडसी इलाके में एक जन्मदिन की पार्टी उस वक्त खूनी संघर्ष जैसी स्थिति में बदल गई, जब जश्न मना रहे दोस्तों के बीच अचानक गोली चल गई। इस हादसे में जन्मदिन मना रहे युवक (बर्थडे बॉय) को ही गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

पूल पार्टी के दौरान चली गोली, मेज पर रखते ही हुआ फायर!

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, धनवापुर का रहने वाला 26 वर्षीय चिकेश दहिया अपना जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ भोंडसी स्थित ‘फिलोकासा फार्म हाउस’ गया था। शराब और संगीत के बीच पार्टी शबाब पर थी। रात के वक्त सभी दोस्त फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में नहाने की तैयारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब चिकेश पूल में उतरने के लिए कपड़े बदल रहा था, तभी उसके दोस्त बंटी (निवासी खांडसा) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर पास की एक मेज पर रखी। दावा किया जा रहा है कि मेज पर रखते ही रिवाल्वर से अचानक फायर हो गया। गोली सीधे चिकेश की छाती में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

दोस्ती का हवाला देकर बयान से बच रहा घायल

घटना के बाद फार्म हाउस में हड़कंप मच गया। दोस्त आनन-फानन में चिकेश को पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गईं।

हैरानी की बात यह है कि घायल चिकेश इस मामले में फिलहाल कुछ भी साफ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को दिए शुरुआती बयान में उसने बस इतना कहा कि बंटी उसका अच्छा दोस्त है और उनकी आपस में कोई दुश्मनी नहीं है। उसने फिलहाल कोई विस्तृत बयान देने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक चिकेश की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी खामोशी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच के निशाने पर ‘लाइसेंसी हथियार’

भोंडसी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है, इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा (Crime Branch) को सौंप दी गई है। पुलिस अब इस कोण से जांच कर रही है कि क्या हथियार के साथ कोई छेड़छाड़ की जा रही थी या फिर नशे की हालत में हथियार का गलत प्रदर्शन किया गया।

पुलिस ने फिलहाल संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी बंटी सहित पार्टी में मौजूद अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। सवाल यह भी है कि आखिर पूल पार्टी में लाइसेंसी हथियार लेकर जाने की जरूरत क्या थी और क्या यह ‘हर्ष फायरिंग’ का मामला तो नहीं? फिलहाल पुलिस ने फार्म हाउस के सीसीटीवी फुटेज और मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।