Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

Gurugram News: गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा काफिला

AAmandeep Singh
Gurugram News: गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा काफिला

गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा काफिला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शनिवार को गुरुग्राम दौरे के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक उनके काफिले को घेरने की कोशिश की। स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जेबों में छिपाकर रखे काले कपड़े निकालकर लहराना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए इस वाकये से सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, हालांकि गाड़ियों के साथ चल रहे पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के खस्ताहाल और अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस का हमला

काले झंडे दिखाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को लुभाने के लिए ‘जेन-जी’ और ‘जेन-एच’ संवाद का ढोंग कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वर्धन ने आरोप लगाया कि जिस गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री भाषण देने जा रहे हैं, वहां फर्स्ट ईयर के छात्रों का रिजल्ट महीनों से लटका हुआ है और कैंपस में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर भारी बदहाली है।

स्थानीय व ग्रामीण छात्रों के लिए बस और सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के कथन का हवाला देते हुए कहा कि बहरों को सुनाने के लिए ऐसे ही धमाकों की जरूरत होती है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर कथित तानाशाही और अवैध तोड़फोड़ पर भी मुख्यमंत्री से ध्यान देने की मांग की।

ग्रीवेंस मीटिंग में सुनीं 17 समस्याएं, फिर पहुंचे स्टार्टअप कार्यक्रम में

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी हॉल में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। देर रात ही गुरुग्राम पहुंच चुके मुख्यमंत्री ने सुबह की बैठक में जिले भर से आए नागरिकों की 17 गंभीर समस्याओं और परिवादों को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निपटारे के सख्त निर्देश दिए।

‘युवा उद्यमी यात्रा’ का किया शुभारंभ, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा घेरे में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवाओं और नवोदित ‘जेन-एच’ उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया।

इस चौपाल कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को नए बिजनेस मॉडल, वित्तीय सहायता, सरकारी लोन और तकनीकी मार्गदर्शन की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने दो विशेष प्रचार बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा आगामी दिसंबर महीने तक राज्य के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों में घूम-घूमकर युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए जागरूक करेगी।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।