Breaking News
Haryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलायाNarnaul: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जींद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महेंद्रगढ़ की प्रगतिशील महिलाओं ने लिया हिस्सामोहाली में हथियार तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: छात्रों तक पिस्तौल सप्लाई करने वाले हथियार समेत 3 गिरफ्तार,Kaithal Haridwar train murder: कैथल से हरिद्वार ट्रेन यात्रा के दौरान खौफनाक वारदात, साथी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उताराNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीHaryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलायाNarnaul: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जींद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महेंद्रगढ़ की प्रगतिशील महिलाओं ने लिया हिस्सामोहाली में हथियार तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: छात्रों तक पिस्तौल सप्लाई करने वाले हथियार समेत 3 गिरफ्तार,Kaithal Haridwar train murder: कैथल से हरिद्वार ट्रेन यात्रा के दौरान खौफनाक वारदात, साथी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उताराNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरी

Gurugram News: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तड़के भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, बच्चों समेत 5 घायल

AAmandeep Singh
शेयर करें
Gurugram News: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तड़के भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, बच्चों समेत 5 घायल

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तड़के भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, बच्चों समेत 5 घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram News: गुरुग्राम का अतिव्यस्त और हाई-स्पीड माना जाने वाला गोल्फ कोर्स रोड एक बार फिर रफ्तार के कहर का गवाह बना। सेक्टर-55 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आज सुबह करीब 4 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दूर तक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

शीशे तोड़कर निकाले गए घायल, कार में फंसा था पूरा परिवार

विज्ञापन

हादसे के वक्त कार में दो मासूम बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी में चीख-पुकार मच गई और सभी लोग लहूलुहान अवस्था में अंदर ही फंस गए। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी के दरवाजे पूरी तरह लॉक और क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ कार के शीशे तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

शराब के नशे में होने की आशंका, एक महिला आईसीयू में

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का दावा है कि कार चला रहा पुरुष और साथ मौजूद महिलाएं शराब के अत्यधिक नशे में प्रतीत हो रहे थे, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में घायल एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

सेक्टर-56 थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती घायलों के होश में आने के बाद उनके आधिकारिक बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह और गाड़ी की रफ्तार का सही अंदाजा लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।