Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi Gym Owner Murder: जिम संचालक कपिल रेढू की 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारकर हत्या

AAmandeep Singh
Hansi Gym Owner Murder: जिम संचालक कपिल रेढू की 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारकर हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हांसी। हरियाणा का हांसी शहर वीरवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। क्रांतिकारी चौक के पास चहल मार्बल के नजदीक स्थित ‘रेड जिम’ के संचालक 25 वर्षीय कपिल रेढू की बाइक सवार दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब कपिल रोज की तरह जिम के बाहर बनी सीढ़ियों पर युवक-युवतियों को वार्म-अप करा रहे थे। तभी अचानक स्प्लेंडर बाइक पर आए दो शूटरों में से एक ने नीचे उतरकर पिस्टल तान दी और महज 5 सेकेंड के भीतर एक के बाद एक 10 गोलियां दाग दीं। हमलावरों का मुख्य निशाना कपिल का सिर और पीठ थी। गोलियां लगते ही कपिल लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि वहां मौजूद अन्य युवक अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस दौरान पास ही एक्सरसाइज कर रही शिखा नाम की लड़की की बाजू में भी गोली का छर्रा लगा, जिसे गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी, पुरानी रंजिश का दावा

विज्ञापन

इस हाईप्रोफाइल मर्डर के करीब 5 घंटे बाद अंडरवर्ल्ड और गैंगवार का कनेक्शन सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, हरमन संधु और विक्रम क्रीडान के नामों का जिक्र करते हुए लिखा गया कि शेखपुरा और ढाणी पुरिया में हुई पिछली फायरिंग में कपिल मुख्य साजिशकर्ता था। बदमाशों का दावा है कि उन्हें हांसी के उनके एक साथी सुंदर ने कपिल को दो बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। गैंगस्टर ने खुलेआम धमकी दी है कि जो भी उनके विरोधियों का साथ देगा, उसकी मौत उसके घर की चौखट पर दस्तक देगी।

सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद एक कथित ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में हांसी हत्याकांड का जिक्र करने के साथ ही मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली गई है। ऑडियो में धमकी देने वाले ने कहा है कि गुरु रंधावा को भी फोन पर समझाया गया था, लेकिन वह सलमान खान के करीब जाकर खुद को बड़ा समझने लगा है। बदमाश ने चुनौती देते हुए कहा है कि वह देश के किसी भी कोने में छिप जाए या कितनी भी सुरक्षा ले ले, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, ‘जग मार्ग’ इस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इकलौता बेटा था कपिल, रेकी कर आए थे क्रिमिनल

मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला कपिल हांसी के शांति निकेतन में रह रहा था और पिछले 3 साल से जिम चला रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। करीब एक साल पहले ही उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह (इंटरकास्ट लव मैरिज) किया था, और उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि वारदात स्थल से 10 खाली खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शूटर पूरी रेकी करके आए थे। गोली चलाने वाले बदमाश ने पीठ पर बैग टांग रखा था, जिससे साफ है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए पेशेवर अपराधी हैं। फिलहाल शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारों की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।