Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Hansi News: हांसी में खौफनाक वारदात, नपा कर्मचारी के बेटे ने फेसबुक लाइव आकर खाया जहर, भू-माफिया पर गंभीर आरोप

Hansi News: हांसी में खौफनाक वारदात, नपा कर्मचारी के बेटे ने फेसबुक लाइव आकर खाया जहर, भू-माफिया पर गंभीर आरोप

हांसी में खौफनाक वारदात, नपा कर्मचारी के बेटे ने फेसबुक लाइव आकर खाया जहर, भू-माफिया पर गंभीर आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hansi News: हिसार जिले के ऐतिहासिक शहर हांसी में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारी के युवा बेटे ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खौफनाक कदम उठा लिया। कर्मवीर उर्फ समीर नाम के युवक ने कैमरे के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीडियो देखते ही परिजनों और दोस्तों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हिसार रेफर कर दिया।

सुसाइड नोट में भू-माफिया और दबंगों के नामों का खुलासा

विज्ञापन

घटनास्थल और युवक के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने शहर के आपराधिक और भू-माफिया तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। कर्मवीर ने अपने सुसाइड नोट और लाइव वीडियो में कई प्रभावशाली व आपराधिक किस्म के लोगों के नामों का जिक्र किया है। युवक का आरोप है कि पैसों का पूरा लेन-देन चुकता हो जाने के बावजूद ये लोग उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

“झूठे केसों में फंसाकर पूरे परिवार को कर रहे प्रताड़ित”

पीड़ित कर्मवीर के पिता शमशेर, जो हांसी नगर परिषद में बतौर इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-2 तैनात हैं, ने अस्पताल में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ दबंग और भू-माफिया उनके सीधे-सादे परिवार के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं। बेवजह पुलिसिया मुकदमों में फंसाने की धमकियां देकर उन्हें मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उनके बेटे ने तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस की जांच शुरू, बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवक की हालत हिसार के अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित के होश में आते ही उसके अधिकारिक बयान दर्ज किए जाएंगे और सुसाइड नोट में नामजद लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।