Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi News: हांसी में महिला आयोग की सुनवाई के बाद बवाल: रेस्ट हाउस में चले लात-घूंसे, पुलिस से भी भिड़े लोग

AAmandeep Singh
हांसी में महिला आयोग की सुनवाई के बाद बवाल: रेस्ट हाउस में चले लात-घूंसे, पुलिस से भी भिड़े लोग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हांसी। हरियाणा के हांसी में स्थित PWD रेस्ट हाउस उस समय अखाड़ा बन गया जब महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की सुनवाई खत्म होते ही दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा था, जिसकी सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था।

जैसे ही चेयरपर्सन ने फाइल बंद की और पक्ष बाहर निकले, तकरार शुरू हो गई। देखते ही देखते जुबानी जंग मारपीट में तब्दील हो गई और रेस्ट हाउस की मर्यादा ताक पर रखकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

खाकी से भी उलझे लोग, बीच-बचाव में पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़े। आरोप है कि उग्र हुए दोनों पक्षों ने खाकी वर्दी का भी मान नहीं रखा और ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई।

करीब आधे घंटे तक चले इस ड्रामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे को सरेआम पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रेस्ट हाउस में मौजूद स्टाफ और अन्य फरियादियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस का कड़ा एक्शन: एफआईआर दर्ज कर चार दबोचे

घटना के बाद हांसी सिटी थाना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सिटी SHO सुखजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अब तक इस मारपीट में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।