Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi Safai Karamchari Strike: हांसी में सफाई पर संग्राम: 100 कर्मचारी हिरासत में, सड़कों पर कूड़ा फेंक जताया विरोध

AAmandeep Singh
हांसी में सफाई पर संग्राम: 100 कर्मचारी हिरासत में, सड़कों पर कूड़ा फेंक जताया विरोध
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हांसी। हांसी में पिछले कई दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को एक बड़े टकराव में तब्दील हो गई। शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जब जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला, तो कर्मचारी सड़कों पर उतर आए।

प्रशासन का इरादा सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर का कूड़ा उठवाने का था, लेकिन सफाई कर्मियों ने इसे ‘हड़ताल तोड़ने की साजिश’ करार देते हुए जबरदस्त प्रतिरोध किया। गुस्साए कर्मचारियों ने न केवल काम रोका, बल्कि ट्रालियों में भरा कूड़ा वापस सड़कों पर पलट दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

पुलिस और कर्मचारियों में धक्का-मुक्की, माहौल तनावपूर्ण

मौके पर तैनात भारी पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच घंटों तक चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहा। जैसे ही पुलिस ने कर्मचारियों को हटाने की कोशिश की, तीखी बहसबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति को हाथ से निकलता देख पुलिस ने सख्ती बरती और लगभग 100 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए वहां से हटाया।

इस दौरान महिला कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाला और पुलिस पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। उपप्रधान रेखा ने दो टूक कहा कि लाठी और दमन के दम पर कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

‘कल पूरा हरियाणा होगा जाम’ – कर्मचारी संघ की चेतावनी

इस विवाद की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई देने लगी है। सर्व कर्मचारी संघ और सिंचाई विभाग यूनियन के नेताओं ने हांसी पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। यूनियन प्रधान अशोक यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रशासन का यह रवैया आग में घी डालने जैसा है।

उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि हिरासत में लिए गए साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया और मांगें नहीं मानी गईं, तो कल पूरे हरियाणा का कर्मचारी सड़कों पर होगा। फिलहाल, हांसी की गलियां कूड़े के ढेर और भारी पुलिस छावनी के बीच दबी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।