Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana ACB Raid: सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन: 3000 की घूस लेते बिजली निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

AAmandeep Singh
सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन: 3000 की घूस लेते बिजली निगम का कर्मचारी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोनीपत में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। रोहतक एसीबी की यूनिट ने सोनीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) जयबीर सिंह को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कालूपुर चुंगी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइनमैन एक गरीब दुकानदार को नया बिजली मीटर लगवाने के नाम पर परेशान कर रहा था और पैसों की डिमांड कर रहा था। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिल बकाया का डर दिखाकर उतारा मीटर, फिर शुरू किया वसूली का खेल

विज्ञापन

पूरा मामला सोनीपत की दहिया कॉलोनी से जुड़ा है। यहाँ गली नंबर 1 में चारा काटने की मशीन चलाने वाले एक व्यक्ति ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि 10 अप्रैल 2026 को आरोपी जयबीर सिंह उसकी दुकान पर आया। जयबीर ने बहाना बनाया कि बिजली का बिल जमा नहीं है और जबरन मीटर उतार कर ले गया। जब दुकानदार ने अपना काम प्रभावित होते देख दोबारा मीटर लगवाने के लिए जयबीर से गुहार लगाई, तो आरोपी ने मदद करने के बजाय 5,000 रुपये की रिश्वत मांग ली। गरीब दुकानदार के लिए यह रकम बड़ी थी, काफी मिन्नतें करने के बाद सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ।

कालूपुर चुंगी पर बिछाया गया जाल, केमिकल लगे नोटों ने खोला राज

शिकायत मिलते ही एसीबी रोहतक की टीम ने रणनीति तैयार की। टीम ने शिकायतकर्ता को पाउडर लगे हुए नोट देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी जयबीर सिंह ने कालूपुर चुंगी के पास शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये पकड़े, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो वे गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। ब्यूरो की इस त्वरित कार्रवाई से सोनीपत बिजली निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज, अधिकारियों की पैनी नजर

एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग में मीटर और कनेक्शन के नाम पर होने वाली अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जयबीर सिंह की गिरफ्तारी इस कड़ी में एक कड़ा संदेश है। विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या इस खेल में जयबीर के साथ कोई और उच्चाधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था। ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर पर दें ताकि दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।