Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

HBSE Board Exam: 12वीं भूगोल की परीक्षा में 31 यूएमसी दर्ज, सोनीपत में स्टाफ पर दर्ज होगी FIR

AAmandeep Singh
HBSE Board Exam: 12वीं भूगोल की परीक्षा में 31 यूएमसी दर्ज, सोनीपत में स्टाफ पर दर्ज होगी FIR
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की साख पर एक बार फिर बट्टा लगा है। शुक्रवार को आयोजित 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा के दौरान सोनीपत के बिधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के विशेष उड़नदस्ते (RAF) ने जब केंद्र पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। परीक्षा का निर्धारित समय समाप्त होने के करीब 7 मिनट बाद भी कमरा नंबर 11 में धड़ल्ले से उत्तर लिखवाए जा रहे थे। इस गंभीर लापरवाही और मिलीभगत को देखते हुए बोर्ड ने उस कमरे में मौजूद सभी 24 परीक्षार्थियों की यूएमसी (UMC) बना दी है।

उड़नदस्ते से धक्का-मुक्की और स्टाफ की ‘खामोश’ सहमति

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान जो सबसे शर्मनाक पहलू सामने आया, वह था स्कूल स्टाफ का व्यवहार। कमरा नंबर 11 में ड्यूटी दे रही पर्यवेक्षक प्रीतम रानी की मौजूदगी में दो बाहरी महिलाएं और एक पुरुष छात्रों को नकल करवा रहे थे। जब फ्लाइंग टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो इन लोगों ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और धक्का-मुक्की करते हुए केंद्र से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि स्कूल के किसी भी अन्य स्टाफ सदस्य ने इन संदिग्धों को पकड़ने में मदद नहीं की। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि वे तीनों—वीना कुमारी, मंजू देवी और सेवादार नवीन कुमार—उसी स्कूल के कर्मचारी थे।

सीसीटीवी और वीडियो से खुला राज, केस दर्ज करने के आदेश

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। स्कूल मुखिया के कमरे में लगे बैनर और मौके पर बनाई गई वीडियो फुटेज का मिलान करने के बाद आरोपियों की पहचान पुख्ता की गई। बोर्ड ने केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि नकल में शामिल तीनों कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई जाए। बोर्ड का मानना है कि बिना स्थानीय स्टाफ के संरक्षण के इस स्तर पर धांधली मुमकिन नहीं थी।

खरखौदा में भी गिरी गाज, प्रदेश भर में 31 केस दर्ज

सोनीपत के ही खरखौदा क्षेत्र में भी बोर्ड की सख्ती देखने को मिली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा-1 और 2 के केंद्रों पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार और अशोक कुमार को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इनका परीक्षार्थियों पर कोई नियंत्रण नहीं था और केंद्र के भीतर अनुशासन की धज्जियां उड़ रही थीं। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, शुक्रवार को भूगोल की परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में नकल के कुल 31 मामले दर्ज किए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी या छात्र को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।