Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: नारनौल के कबाड़खाने में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां जुटी

VVinita Kohli
Haryana News: नारनौल के कबाड़खाने में भीषण आग, 12 घंटे  बाद भी आग पर काबू नहीं, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां जुटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित डंपिंग यार्ड में रविवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद से ही फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए लगभग 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार पानी डाल रही हैं, लेकिन कचरे के बड़े ढेर और तेज धुएं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

रघुनाथपुरा के पास पहाड़ियों के नीचे बना है डंपिंग यार्ड

यह डंपिंग यार्ड नारनौल के रघुनाथपुरा क्षेत्र के पास पहाड़ियों के नीचे स्थित है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार सुबह तक भी इलाके में धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वातावरण भी काफी प्रदूषित हो गया है।

करीब 250 टन कचरा जलकर हुआ राख

आग के कारण ठेकेदार का करीब 250 टन कचरा जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार आग लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फैल चुकी है। इससे आसपास के मकानों तक आग फैलने का खतरा बना हुआ है। इसी कारण आसपास रहने वाले लोग भी काफी चिंतित हैं और लगातार प्रशासन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नंदी गोशाला पर भी पड़ा असर

डंपिंग यार्ड के पास ही स्थित नंदी गोशाला भी इस आग से प्रभावित हो रही है। गोशाला के सेवक राहुल वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक भी भयंकर धुआं उठ रहा था। उन्होंने कहा कि धुएं के कारण गोशाला में मौजूद गायों का दम घुटने लगा है और पशु काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। गोशाला के कर्मचारियों ने पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।

आसपास की आबादी में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार डंपिंग यार्ड के आसपास काफी आबादी रहती है। आग और धुएं के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है। लोगों को यह भी चिंता है कि पास की पहाड़ियों पर सूखी घास और लकड़ी होने के कारण आग और ज्यादा फैल सकती है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।