Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: सोनीपत में 2.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती

VVinita Kohli
Haryana News: सोनीपत में 2.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में आज यानी सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 8:44 बजे धरती हिलने का अहसास हुआ, जिसके बाद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली क्षेत्र में रहा और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 5 किलोमीटर थी। भूकंप का असर सोनीपत के साथ-साथ दिल्ली से सटे हरियाणा के अन्य इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सोनीपत जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हों। इससे तीन दिन पहले भी गोहाना क्षेत्र में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई थी। उस दौरान दोपहर 12:49 बजे आए झटकों से लोग काफी घबरा गए थे और कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे। उस भूकंप का केंद्र भी गोहाना में धरती के 5 किलोमीटर अंदर था। लगातार आ रहे हल्के भूकंपों से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तीव्रता के भूकंप सामान्य रूप से नुकसानदायक नहीं होते। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।