Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Haryana News: प्रमोशन ट्रेनिंग के आखिरी दिन थमीं सांसें, दादरी के जवान रवि प्रकाश को फिजिकल एक्टिविटी के दौरान आया साइलेंट अटैक

GGaganpreet Kaur
Haryana News: प्रमोशन ट्रेनिंग के आखिरी दिन थमीं सांसें, दादरी के जवान रवि प्रकाश को फिजिकल एक्टिविटी के दौरान आया साइलेंट अटैक

प्रमोशन ट्रेनिंग के आखिरी दिन थमीं सांसें

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana News: मातृभूमि की सेवा में मुस्तैद हरियाणा की माटी के एक और लाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। चरखी दादरी जिले के गांव कासनी निवासी 31 वर्षीय सैन्य जवान रवि प्रकाश का मंगलवार को बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए रवि प्रकाश इन दिनों जम्मू-कश्मीर में 54 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात थे। प्रमोशन के बाद हवलदार बनने का सपना लेकर वह कुछ समय पहले ट्रेनिंग कोर्स के लिए बेंगलुरु गए थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा।

मंगलवार सुबह जब जवान ग्राउंड में रोजाना की तरह फिजिकल एक्टिविटी कर रहे थे, तभी अचानक रवि प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। साथी जवान उन्हें तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, जवान की मौत हार्ट फेल होने के कारण हुई है। विडंबना यह रही कि मंगलवार को ही उनकी हवलदार प्रमोशन की ट्रेनिंग का अंतिम दिन था।

विज्ञापन

कल हवलदार बनकर घर लौटूंगा’— आखिरी वीडियो कॉल में जताई थी खुशी

रवि प्रकाश के निधन की खबर मिलते ही गांव कासनी में मातम का सन्नाटा पसर गया। पिता श्रीकृष्ण सांगवान ने रोते हुए बताया कि सोमवार रात ही रवि ने वीडियो कॉल के जरिए पत्नी सुनीता और 8 साल के बेटे देव से बात की थी। फोन पर उन्होंने बेहद खुश होकर बताया था कि मंगलवार को उनकी ट्रेनिंग पूरी हो रही है और वे अब हवलदार के पद पर प्रमोट होकर सीधे घर लौटेंगे।

निधन की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां नीलम और पत्नी सुनीता गृहिणी हैं। रवि का बड़ा भाई दिनेश भी खेती में हाथ बंटाता है। सेना की ओर से कानूनी व विभागीय प्रक्रियाओं के बाद पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से गांव लाने की तैयारी की जा रही है। देर शाम तक पार्थिव देह गांव कासनी पहुंचेगी, जिसके बाद राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी और कुमारी सैलजा ने जताया शोक

जवान रवि प्रकाश के असमय चले जाने पर हरियाणा के राजनीतिक हलकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित जवान का यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और दादरी से विधायक सुनील सांगवान ने भी दुख प्रकट किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जवान के निधन की खबर अत्यंत दुखद है, देश और हरियाणा की माटी अपने इस वीर सपूत के अनुशासन और समर्पण को कभी नहीं भूलेगी।

यह भी पढ़ें–  कैथल के क्योड़क का दौरा रद्द, अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

विज्ञापन

चरखी दादरी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।