Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Haryana News: भिवानी में डीसी ऑफिस के गेट पर भिड़े कांग्रेसी और पुलिस, जंतर-मंतर घटना को लेकर बढ़ा बवाल

MrBeast Wedding: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग पहुंचे जिलाध्यक्ष

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद हरियाणा की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, हिसार और भिवानी में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए राज्य प्रशासन ने सभी जिलों के डीसी कार्यालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर प्रमुख जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए।

विज्ञापन

भिवानी में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, हिसार में गुटबाजी ने फिर बिगाड़ा खेल

प्रदर्शन के दौरान भिवानी में माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब डीसी कार्यालय की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्य गेट पर ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने गेट से अंदर जाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दूसरी ओर, हिसार में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर जनता के सामने आ गई। यहां जिला स्तर पर एकजुटता दिखाने के बजाय गुटबाजी हावी दिखी। शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल के पहुंचने से पहले ही अपने समर्थकों के साथ ज्ञापन देने पहुंच गए। दोनों नेताओं के अलग-अलग समय पर पहुंचने और समानांतर प्रदर्शन करने से कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी रही।

छात्र संगठन और सामाजिक संस्थाएं भी उतरीं मैदान में, लोकभवन का घेराव कर चुके हैं दिग्गज

जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुई कार्रवाई के विरोध में अब विभिन्न छात्र संगठन और सामाजिक संस्थाएं भी कांग्रेस के समर्थन में उतर आई हैं। फतेहाबाद में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सड़कों पर पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इससे पहले मंगलवार की रात को भी चंडीगढ़ में भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला था। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा लोकभवन की तरफ मार्च निकाला था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सेक्टर-17 के पास ही रोककर हिरासत में ले लिया था और थाने ले गई थी, जहां करीब एक घंटे बाद सभी नेताओं को मुचलके पर रिहा किया गया था।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।