Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेश

Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेश

Anil Vij Jansunwai Ambala

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Anil Vij Jansunwai Ambala:  अपनी कड़क शैली और ऑन-द-स्पॉट फैसलों के लिए मशहूर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विज ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर मौजूद जिला और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का समाधान अधिकतम सात दिनों के भीतर हो जाना चाहिए।

जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC की होगी जांच

विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जग्गी सिटी सेंटर की नगर निगम वाली जमीन पर अवैध बिजली कनेक्शन लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कनेक्शन को चार किलोमीटर दूर मॉडल टाउन की फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मकान के नाम पर लिया गया। शिकायतकर्ता ने 1960 की जमाबंदी की कॉपी और 1963 का नक्शा दिखाते हुए कहा कि यह जमीन पहले पंचायत की थी जो बाद में नगर निगम के अधीन आई।

आरोप है कि फर्जी एनडीसी (No Dues Certificate) के सहारे यह खेल खेला गया और मामला लोकायुक्त कोर्ट में भी लंबित है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने सभी दस्तावेजों के साथ औपचारिक आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए। अनिल विज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “मेरा नाम अनिल विज है, और जो भी कानून के मुताबिक इस मामले में दोषी होगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने तुरंत अंबाला के उपायुक्त को एक जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट देने का हुक्म सुनाया।

नगर निगम आयुक्त पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्य सचिव को निर्देश

जनसुनवाई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अन्य व्यक्ति ने अंबाला नगर निगम आयुक्त पर एनडीसी जारी करने के एवज में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़ दिए। फरियादी ने कहा कि अंबाला में भ्रष्टाचार दीमक की तरह नहीं बल्कि कोरोना की तरह फैल रहा है और संबंधित अधिकारी को पब्लिक डीलिंग से हटाया जाना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विज ने मौके पर ही हरियाणा के मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराई जाए।

12 महीने से लटके बिजली कनेक्शन पर फतेहाबाद SE को दी चेतावनी

फतेहाबाद जिले के टोहाना (गांव समैण) से आए एक व्यक्ति ने रोष जताते हुए कहा कि एस्टीमेट जमा कराने के बावजूद पिछले 12 महीनों से उसका बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है। इस पर ऊर्जा मंत्री भड़क उठे और संबंधित अधीक्षण अभियंता (SE) को फोन पर ही लताड़ लगाई। विज ने कहा, “जब उपभोक्ता ने पैसे जमा करा दिए तो 12 महीने तक कनेक्शन क्यों नहीं मिला? मेरा नाम अनिल विज है और जब तक बिजली विभाग मेरे पास है, कानून के हिसाब से काम करना होगा। अगर आपसे काम नहीं संभलता तो मैं किसी और को आपकी कुर्सी पर बिठा देता हूं। 7 दिन में मुझे कार्रवाई रिपोर्ट चाहिए।”

सड़क सुरक्षा, रोडवेज बकाया और पेंशन-इंतकाल के मामलों का निपटारा

जनसुनवाई में कलरहेड़ी से पंजोखरा साहिब तक स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायत पर संबंधित विभाग को तुरंत बची हुई लाइटें दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। वहीं ईएसआई में कार्यरत एएनएम कर्मचारियों के अटके वेतन और हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी अगले एक हफ्ते के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

वार्ड नंबर 15 से 5 साल पुराने पेंडिंग आवेदन पर विज ने नगर परिषद अधिकारियों पर नाराजगी जताई और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों का डाटा साझा करने के लिए पुलिस अधीक्षक को जिला स्तर पर एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेशन कमेटी (समन्वय समिति) बनाने का सुझाव दिया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।