Breaking News
Rashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीका

Haryana Weather Update: 30 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 जिलों में आज ही बारिश के आसार

Haryana Weather Update: 30 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 जिलों में आज ही बारिश के आसार

हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर, जानें कब बरसेंगे आपके शहर में बादल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather Update: मई के इस आखिरी हफ्ते में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हरियाणा के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों के भीतर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण राज्य में 30 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। राहत की यह फुहारें आज ही उत्तर हरियाणा के तीन जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में देखने को मिल सकती हैं, जहां मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को रोहतक में पारा 43 के पार, सामान्य से अधिक तप रहा है प्रदेश

विज्ञापन

भले ही आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद जगी हो, लेकिन फिलहाल सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं। बीते दिन शुक्रवार को हरियाणा के औसतन अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया, जिससे पूरा प्रदेश सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान पर तप रहा है। इस दौरान रोहतक जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके अलावा अंबाला में 41.6 डिग्री, हिसार में 41.3 डिग्री और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान स्थिर रहेगा पर बढ़ेगी उमस; मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों के दौरान सूबे के अधिकतम तापमान में कोई बहुत बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा। बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में होने वाली बूंदाबांदी से दोपहर की तपिश थोड़ी कम जरूर होगी, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को ‘चिपचिपी’ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता और विशेषकर किसानों को चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के ताजा अपडेट्स देखकर ही अपने घरों से बाहर निकलें और दोपहर के समय सीधे धूप में जाने से बचें।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।