Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Haryana Weather: हरियाणा में 21 अगस्त की रात से बदलेगा मौसम, 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

GGaganpreet Kaur
Haryana Weather: हरियाणा में 21 अगस्त की रात से बदलेगा मौसम, 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 21 अगस्त की रात से बदलेगा मौसम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather: उमस और सुस्त पड़े मानसून से जूझ रहे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के दोबारा सक्रिय होने की पुष्टि की है। दरअसल, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तैयार हो गया है। इसके साथ ही मानसून की टर्फ रेखा अमृतसर, नजीबाबाद और फतेहगढ़ से होकर बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है। मौसम प्रणाली में आए इस बदलाव से 21 अगस्त की रात से प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला तेज होगा।

उमस से मिलेगी राहत, 7 जिलों में सूखे की स्थिति होगी बेहतर

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 से 23 अगस्त के बीच राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इस बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे आम जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हरियाणा में 1 से 20 अगस्त तक सामान्य 307.6 मिमी के मुकाबले केवल 254.5 मिमी बारिश हुई है। इस 17 फीसदी की कमी की वजह से प्रदेश के 7 जिले सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं, जहां इस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 99.5 मिमी बारिश, हिसार रहा सबसे गर्म

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में छिटपुट से लेकर भारी बारिश देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुरुक्षेत्र जिले में सबसे अधिक 99.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि यमुनानगर में 66.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पंचकूला में 17.0 मिमी, गुरुग्राम में 11.0 मिमी और फरीदाबाद में 9.5 मिमी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो हिसार 36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं भिवानी और यमुनानगर में न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं खींचेगा। 24 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा उत्तर की ओर खिसककर हिमालय की तलहटी में चली जाएगी। इसके असर से मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ेंगी और बारिश का दौर थम जाएगा। 24 अगस्त के बाद हरियाणा भर में मौसम में बदलाव आएगा और केवल स्थान-विशेष पर ही आंशिक बादल छाए रहने या हल्की बूंदाबांदी की संभावना बचेगी।

यह भी पढ़ें– पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में आज बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 47.5 MM बारिश

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।