Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, आज यलो अलर्ट जारी, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, आज यलो अलर्ट जारी, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, आज यलो अलर्ट जारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौटने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह पानीपत और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 सितंबर तक राज्यभर में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

इन जिलों में मेहरबान होंगे बादल, यमुनानगर में अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यमुनानगर में बादलों की तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी के भी कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

15 सितंबर से बदलेगा मिजाज, मानसून टर्फ रेखा होगी सक्रिय

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में मानसून टर्फ की अक्षय रेखा राज्य से थोड़ी दूर बनी हुई है। हालांकि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के रास्ते आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 15 सितंबर से मानसून टर्फ के दोबारा हरियाणा के करीब पहुंचने से 15 की देर रात से 18 सितंबर तक ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।

जानिए कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों के आंकड़ों के अनुसार 13 और 14 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं 15 से 17 सितंबर के दौरान मानसून की सक्रियता चरम पर रहेगी और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर से बादलों की आवाजाही कम होने लगेगी और केवल कुछ सीमित इलाकों में ही बारिश होगी। 19 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क होने का अनुमान जताया गया है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।