Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फरीदकोट में स्नैपचैट के जरिए चल रहे हाई-टेक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना के 3 तस्कर 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

JJagmarg Desk
फरीदकोट में स्नैपचैट के जरिए चल रहे हाई-टेक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना के 3 तस्कर 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदकोट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने सोशल मीडिया ऐप के जरिए संचालित हो रहे एक हाई-टेक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लुधियाना के रहने वाले तीन तस्करों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और गायब होने वाले मैसेजिंग फीचर वाले ऐप्स का सहारा ले रहे थे।

विज्ञापन

एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के दौरान एसपी (इन्वेस्टिगेशन) श्री जोगेश्वर सिंह गोराया और डीएसपी श्री इकबाल सिंह की देखरेख में जैतो बाजाखाना थाने की पुलिस ने फरीदकोट-बठिंडा बॉर्डर पर स्थित गांव डोड के पास विशेष नाकाबंदी की थी।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आनंद कुमार पांडे, अजय कुमार और निखिल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लुधियाना के निवासी हैं।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस की ट्रैकिंग और सबूतों से बचने के लिए स्नैपचैट ऐप का इस्तेमाल करते थे। 

नशीले पदार्थों की डिलीवरी, लोकेशन शेयरिंग और पैसों के लेनदेन से जुड़ी सारी संवेदनशील जानकारी इसी ऐप के जरिए साझा की जाती थी, ताकि मैसेज डिलीट होने के बाद कोई पुख्ता सबूत न बचे। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा नशा तोलने के लिए एक कंप्यूटर कांटा, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

इस मामले में बाजाखाना पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस नंबर 43 दर्ज किया गया है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क की ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड’ कड़ियों को जोड़ा जा सके। रिमांड के दौरान इस बात की गहनता से जांच की जाएगी कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों को बेचा जाना था। 

एसएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए तस्करों के बारे में किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।