Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal News: मंडी के बगस्याड़ में सड़क धंसने से खाई में गिरा ट्राला, चालक की मौत, अस्थायी डंगा नहीं झेल पाया भारी वजन

VVinita Kohli
Himachal News: मंडी के बगस्याड़ में सड़क धंसने से खाई में गिरा ट्राला, चालक की मौत, अस्थायी डंगा नहीं झेल पाया भारी वजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज उपमंडल स्थित बगस्याड़ क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। बगस्याड़-शिकारी मार्ग पर सुनास गांव के समीप एलएनटी मशीन लेकर जा रहा एक ट्राला अचानक सड़क धंसने के कारण असंतुलित हो गया और लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्राला चालक 38 वर्षीय संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्राला नंबर HP-82A-4044 थुनाग से कांढी की ओर जा रहा था। सुनास गांव के पास सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए चालक संतोष कुमार ने अपने भतीजे साहिल कुमार को वाहन से नीचे उतारकर आगे का रास्ता देखने के लिए कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्राला कुछ आगे बढ़ा, सड़क का किनारा अचानक धंस गया और वाहन सीधे खाई में गिर गया।

विज्ञापन

सरकाघाट निवासी था मृतक चालक

मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद साहिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वह क्षेत्र पिछले वर्ष 30 जून को आई प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी कच्चा डंगा तैयार किया था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भारी ट्राले का दबाव यह संरचना सहन नहीं कर पाई।

ग्रामीणों ने रात में चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने अंधेरे में ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया और नागरिक स्वास्थ्य केंद्र बगस्याड़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जंजैहली भेजा गया। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन सड़क की स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का भी आकलन कर रहा है।

विज्ञापन

मंडी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।