Breaking News
Kalesar National Park Grassland: कलेसर नेशनल पार्क में अनोखी पहल, फायर लाइन में तैयार हुआ विशेष ग्रासलैंड, वन्यजीवों को मिल रहा हरा चाराE20 पेट्रोल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’Mahendragarh News: हकेवि में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का दौरा, छात्राओं को उद्यमी और लीडर बनने के लिए किया प्रेरितराहुल गांधी का आरोप- गरीबों के वोट काटे जा रहे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक होगा आंदोलनGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलKalesar National Park Grassland: कलेसर नेशनल पार्क में अनोखी पहल, फायर लाइन में तैयार हुआ विशेष ग्रासलैंड, वन्यजीवों को मिल रहा हरा चाराE20 पेट्रोल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’Mahendragarh News: हकेवि में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का दौरा, छात्राओं को उद्यमी और लीडर बनने के लिए किया प्रेरितराहुल गांधी का आरोप- गरीबों के वोट काटे जा रहे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक होगा आंदोलनGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोर

Mandi News दिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोर

छोटी काशी मंडी की पहचान को नुकसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mandi News: हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी की पहचान बन चुका ‘आई लव मंडी’ सेल्फी पॉइंट एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर है। इंदिरा मार्केट की छत पर बने इस सेल्फी पॉइंट के अंग्रेजी अक्षर ‘A’ को तोड़ दिया गया है। शहर के बीचोंबीच स्थित इस स्थल पर बार-बार हो रही तोड़फोड़ से इसकी सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह सेल्फी पॉइंट स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंडी घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है।

यहां आने वाले लोग अक्सर तस्वीरें खिंचवाते हैं। इसके पीछे स्थित ऐतिहासिक घंटाघर इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाता है। ऐसे में यहां बार-बार तोड़फोड़ होने से शहर की पहचान से जुड़े इस स्थल की हालत खराब हो रही है। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने कहा कि यहां रोजाना स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी तस्वीरें खिंचवाने पहुंचते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बार-बार तोड़फोड़ कर सेल्फी पॉइंट की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दिवाली से पहले इसकी मरम्मत करवाई जाए, ताकि त्योहार के दौरान मंडी आने वाले लोगों को यह स्थल बेहतर स्थिति में मिले।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा ने सेल्फी पॉइंट पर बार-बार हो रही तोड़फोड़ को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अशोक शर्मा के मुताबिक, सेल्फी पॉइंट की पहले भी कई बार मरम्मत करवाई जा चुकी है, लेकिन तोड़फोड़ की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। शुरुआत में यहां लोगों की सुविधा और स्थल की सुंदरता बढ़ाने के लिए रेलिंग और गमले भी लगाए गए थे। बाद में उन्हें भी नुकसान पहुंचाया गया।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि सेल्फी पॉइंट के करीब 100 मीटर के दायरे में एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय और पुलिस चौकी स्थित हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से सेल्फी पॉइंट की जल्द मरम्मत करवाने, आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर रोक लग सके।

Click Here👉कुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज ने बिखेरा अपना जादू, खचाखच भरा कला केंद्र; आज लंका दहन के साथ समापन

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मंडी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।