Horoscope Update: ज्योतिष शास्त्र में कर्मफल दाता, न्याय और अनुशासन के कारक माने जाने वाले शनिदेव 9 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजकर 28 मिनट पर एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे शनि अपने ही स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Retrograde Saturn Uttarabhadrapada Nakshatra) के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। चूंकि उत्तराभाद्रपद शनि का स्वयं का नक्षत्र है, इसलिए अपने ही घर में लौटने से शनि की ऊर्जा और प्रभाव कई गुना अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। यह गोचर आगामी 8 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा, जबकि दिसंबर के महीने में शनि वक्री से मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे।
वृश्चिक नवांश में प्रवेश से गहराएगा असर, पुराने पन्नों को दोबारा पलटेगी शनि की चाल
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, उत्तराभाद्रपद के चौथे पद का संबंध वृश्चिक नवांश से होता है, जिसके स्वामी मंगल देव हैं। यहां एक तरफ शनि का अनुशासन और धैर्य है, तो दूसरी तरफ मंगल की प्रचंड ऊर्जा। (Shani Gochar 2026 Impact) इसका सीधा अर्थ है कि आने वाले महीनों में उन पारिवारिक, वित्तीय या व्यावसायिक मुद्दों को टालना असंभव होगा, जिन्हें लंबे समय से दबाया जा रहा था। (Shani Nakshatra Change Effects) वक्री शनि का यह गोचर नई शुरुआत करने के बजाय अप्रैल-मई 2026 के दौरान घटे घटनाक्रमों या पुराने अधूरे अध्यायों को दोबारा खोलने का काम करेगा।
12 राशियों का संपूर्ण राशिफल और सटीक उपाय Horoscope 2026
मेष राशि (Aries)
मेष राशि से शनि बारहवें भाव में रहेंगे, जो फिजूलखर्च, विदेश यात्रा और मानसिक स्थिति का है। शनि यहां आपकी आर्थिक लीकेज को रोकेंगे। विदेश या दूरदराज के प्रोजेक्ट्स से जुड़े अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। बेमतलब के खर्चों पर लगाम कसनी होगी।
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए शनि ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जो इस परिवर्तन की सबसे लाभकारी स्थिति है। आय, नेटवर्क और इच्छापूर्ति के इस भाव में शनि के प्रभाव से लंबे समय से अटकी पदोन्नति, अटका हुआ धन और बिजनेस डील के रास्ते खुलेंगे। पुरानी योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं।
उपाय: शनिवार के दिन सरसों के तेल और काले तिल का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के दसवें भाव यानी कर्म भाव में शनि रहेंगे। यह आपके करियर और नौकरी का बड़ा समीक्षा काल (Review Phase) साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे शुरुआत में काम का दबाव बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपकी प्रोफेशनल साख मजबूत होगी।
उपाय: शनिवार की शाम शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के नवम यानी भाग्य भाव में शनि का प्रवेश हो रहा है। शनि यहां आपको किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय खुद मेहनत कर भाग्य गढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। पिता या घर के वरिष्ठ सदस्यों का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है। उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े पुराने मामले सुलझेंगे।
उपाय: शनिवार को पिता या गुरु का आशीर्वाद लें और काले तिल का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए शनि आठवें भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति जीवन में बड़े और अचानक बदलावों का संकेत देती है। पैतृक संपत्ति, टैक्स, लोन और पुराने वित्तीय कागजातों को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। शोध और गुप्त विद्याओं से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
उपाय: शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के सातवें भाव में शनि का आगमन दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध और बिजनेस पार्टनरशिप में गंभीरता लाएगा। जो रिश्ते केवल दिखावे पर चल रहे हैं, उनमें कड़वाहट आ सकती है, जबकि मजबूत रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। व्यापारिक समझौतों की दोबारा समीक्षा करना हितकर रहेगा।
उपाय: शनिवार को किसी असहाय या जरूरतमंद दंपत्ति को भोजन कराएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि से शनि छठे भाव में रहेंगे। यह भाव प्रतिस्पर्धियों, कर्ज और बीमारियों का है। शनि की कृपा से आपको शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स को आप अपनी तार्किक क्षमता से मात दे पाएंगे। पुराने कर्जों को चुकाने की दिशा में सफलता मिलेगी।
उपाय: शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को काले जूते या तिल का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में शनि का प्रवेश लव लाइफ, शिक्षा और निवेश को प्रभावित करेगा। कैजुअल रिश्तों के बजाय सीरियस कमिटमेंट की जरूरत होगी। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में जल्दबाजी से बचें, दीर्घकालिक निवेश ही फलदायी होगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को काले तिल अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के चौथे भाव में शनि रहेंगे, जिससे घरेलू जीवन, संपत्ति और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अगर नया मकान या वाहन खरीदने का विचार है, तो कागजातों की बारीकी से जांच करें। घर की मरम्मत या रिनोवेशन में पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय: शनिवार को वृद्धजनों की सेवा करें और उन्हें भोजन कराएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी शनि तीसरे भाव (पराक्रम भाव) में प्रवेश करेंगे। अब तक दूसरों के भरोसे चल रहे कामों की कमान आपको खुद संभालनी होगी। संचार, मीडिया, डिजिटल और सेल्स से जुड़े लोगों को अपनी काबिलियत साबित करने का शानदार मौका मिलेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: शनिवार को शनिदेव पर सरसों का तेल और तिल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarium)
कुंभ राशि के स्वामी शनि दूसरे यानी धन और वाणी के भाव में रहेंगे। यह समय संचित धन (सेविंग्स) को बढ़ाने और गैर-जरूरी खर्चों पर पाबंदी लगाने का है। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि गलत शब्द बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। परिवार में आपकी बात को वजन मिलेगा।
उपाय: शनिवार को निर्धनों में काला तिल, उड़द दाल और भोजन का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के पहले भाव (लग्न) में शनि विराजमान रहेंगे। शनि आपकी सेहत, कार्यशैली और सोच पर सीधा असर डालेंगे। जीवन की रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है, लेकिन यह आपके भविष्य की मजबूत नींव रखने का समय है। संयम और निरंतर प्रयास ही आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे।
उपाय: शनिवार को शनि चालिसा का पाठ करें और शनिदेव की विधिवत पूजा करें।
इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
इस संपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन के दौरान वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शनिदेव की सबसे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। वृषभ राशि के लिए धन-समृद्धि, तुला के लिए नौकरी-प्रतिस्पर्धा में जीत, मकर के लिए पराक्रम में वृद्धि और कुंभ राशि के लिए आर्थिक मजबूती के द्वार खुलेंगे।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जीवन पर इसका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति और महादशा के अनुसार भिन्न हो सकता है।)
यह भी पढ़ें–Weekly Horoscope: अक्टूबर के इस सप्ताह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

