Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रेलर में जा घुसी, 6 की मौत

VVinita Kohli
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रेलर में जा घुसी, 6 की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

विज्ञापन

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। हाईवे पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

रेस्क्यू ऑपरेशन और अस्पताल में मौतें

कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे क्रेन की मदद से अलग किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकाला गया और तुरंत सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर रूप से घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक ने दौसा में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एक ही गांव के थे सभी युवक

हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की जान चली गई। पुलिस के अनुसार सभी युवक दौसा जिले के कालाखो गांव के निवासी थे। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

गांव में शोक की लहर

एक ही गांव के छह युवकों की असमय मौत से कालाखो गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।